featured खेल दुनिया देश

विश्व कपः 8 साल बाद पुर्तगाल और स्पेन के बीच मुकाबला आज,रेमोस और रोनाल्डो होंगे एक ही मैदान में

13 37 विश्व कपः 8 साल बाद पुर्तगाल और स्पेन के बीच मुकाबला आज,रेमोस और रोनाल्डो होंगे एक ही मैदान में

फुटबॉल विश्व कप के दूसरे दिन शुक्रवार को 3 मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें पहला ‘मिस्र और उरुग्वे’ का होगा। दूसरा ‘मोरक्को और ईरान’ तीसरा पुर्तगाल और स्पेन के बीच होगा। खास बात यह है कि मैच में रियाल मैड्रिड से खेलने वाले सर्जियो रेमोस और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मुकाबला आमने-सामने देखा जाएगा।आपको बता दें की रेमोस ‘स्पेन’ के कप्तान हैं वहीं रोनाल्डो ‘पुर्तगाल’ के कप्तान हैं।

 

13 37 विश्व कपः 8 साल बाद पुर्तगाल और स्पेन के बीच मुकाबला आज,रेमोस और रोनाल्डो होंगे एक ही मैदान में

स्पेन ने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया

गौरतलब है कि 2010 विश्व कप में स्पेन और पुर्तगाल ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला था। उसमें स्पेन 1-0 से जीता था। उसके बाद से आज दोनों के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों के बीच 35 मैच हो चुके है। जिसमें स्पेन ने 72 और पुर्तगाल ने 41 गोल किए हैं। टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन पहले स्पेन ने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया। अब खेल निदेशक फर्नाडो हिएरो को यह जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, कप्तान सर्जियो रेमोस ने दावा किया है कि इससे टीम के प्रदर्शन पर फर्क कोई फर्क नहीं आने वाला है।एक ही क्लब से खेलने वाले रेमोस और रोनाल्डो के बीच मुकाबला होना है ।

पुर्तगाल इस बार विश्व कप से खाली हाथ नहीं जाना चाहेगा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व में पुर्तगाल भी इस बार विश्व कप से खाली हाथ नहीं जाना चाहेगा। रेमोस, रोनाल्डो के क्लब रियाल मैड्रिड के कप्तान भी हैं। उनकी अगुआई में टीम ने हाल ही में चैम्पियंस लीग का खिताब जीता है। वहीं, रोनाल्डो ने चैम्पियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल किए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान रोनाल्डो अपने क्लब के कप्तान पर कितना भारी पड़ते हैं।

जल्द शुरू होने जा रहा है फीफा फुटबॉल टूर्नामेंट, इस देश के नाम है सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम का रिकॉर्ड

फीफा रैंकिंग में भी दोनों टीमें आसपास हैं

विश्व कप में मोरक्को और ईरान ने एक दूसरे के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला है। फीफा रैंकिंग में भी दोनों टीमें आसपास ही हैं। ईरान 37वीं और मोरक्को 41वें नंबर की टीम है। ईरान के ग्रीस और कोसोवो के खिलाफ फ्रेंडली मैच रद्द कर दिए गए। इससे उनके तैयारियों को झटका लगा है, लेकिन वह एशिया की दिग्गज टीम है। ऐसे में विश्व कप में वह अपना पहला मैच जीतकर एशियाई चुनौती को आगे बढ़ाना चाहेगी।

मिस्र ने 28 साल बाद विश्व कप मे क्वालिफाई किया

मोरक्को 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में भाग ले रहा है।दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है। 16 अगस्त 2006 को हुए उस मैच में उरुग्वे ने 2-0 से जीता था। मिस्र ने 28 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से मोहम्मद सालाह के चोटिल होने से झटका लगा था।

इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं किंग खान की बेटी सुहाना! वायरल हुई अफेयर की खबरें

सालाह यूईएफए चैम्पियनशिप के दौरान चोटिल हो गए थे

गुरुवार रात सालाह ने बताया किया कि उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए वे पूरी तरह फिट हैं। सालाह यूईएफए चैम्पियनशिप के दौरान चोटिल हो गए थे।पिछले दोनों विश्व कप में उरुग्वे का प्रदर्शन शानदार रहा है। उरुग्वे ने 2010 में चौथा और 2014 विश्व कप में उसने आखिरी-16 में जगह बना ली थी।दो बार विश्व कप चैम्पियन रह चुके उरुग्वे पिछले 18 मैच में एक भी नहीं हारा। फीफा रैंकिंग में भी वह मिस्र से काफी आगे है। उरुग्वे रैंकिग में 14 परऔर मिस्र की 45 पर है।

Related posts

बिहार में राज्य सरकार ने लगाई एक लाख पंचायत प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली पर रोक

Rani Naqvi

लोकसभा की 3 और विधानसभा की 12 सीटों पर 9 और 12 अप्रैल को होगा उपचुनाव

kumari ashu

खुलासा: हवाला के पैसे गिलानी के बेटे तक पहुंचाता था वटाली

Pradeep sharma