उत्तराखंड राज्य

रेप जैसी दुर्घटनाओं में अपराधी को फांसी की सजा दिये जाने का प्राविधान किया जायेगा: सीएम रावत

cm rawat 12 रेप जैसी दुर्घटनाओं में अपराधी को फांसी की सजा दिये जाने का प्राविधान किया जायेगा: सीएम रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते गुरूवार को मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसे जघन्य अपराधों के लिये अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाना समीचीन लगता है। इसलिए प्रदेश में माईनर बच्चियों के साथ होने वाली रेप जैसी दुर्घटनाओं में अपराधी को फांसी की सजा दिये जाने का प्राविधान किया जायेगा, ताकि इस प्रकार की जघन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में इस सम्बंध में विधेयक लाया जाएगा।

 

cm rawat 12 रेप जैसी दुर्घटनाओं में अपराधी को फांसी की सजा दिये जाने का प्राविधान किया जायेगा: सीएम रावत

 

बता दें कि प्रदेश में भारी वर्षा से हुए नुकसान के सवाल पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस हेतु सभी जिलाधिकारियों को 50-50 लाख रूपये की धनराशि दी जा चुकी है, उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत एवं अहेतुक सहायता उपलब्ध करायी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान का आंकलन के कार्य में समय लगता है फिर भी हमारी कोशिश है कि शीघ्र अतिशीघ्र इसका आंकलन कर लिया जाए ताकि प्रभावितों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद के लिये धनराशि की कमी नही होने दी जायेंगी।

Related posts

तोहफा: रमजान पर मुंबई पुलिस इफ्तार पर मुसलमानों से मिलकर करा रही सुरक्षा का एहसास

bharatkhabar

दलबदल को लेकर देवभूमि में आशंका के बादल फिर छाए

piyush shukla

हुड्डा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, पहले दिल्ली संभालों बाद में हरियाणा

lucknow bureua