Uncategorized

जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल?

rashifal 2017 जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल?

मिथुन राशिफल 2017

gemini_8
– आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। साल के अंत में आपके धन प्राप्ति के योग हैं। यह धन आपको व्यापार में सफलता से मिल सकता है।

-जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें तरक्की मिलने से सैलरी में इजाफा होगा। अपनी सारी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं और अपने प्रयासों को दुगना करें।

– व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। यदि आप बहुत समय से विदेश में रहकर नौकरी करना चाह रहे थे या अपना कोई व्यवसाय स्थापित करना चाह रहे थे तो यह समय अनुकूल फल प्रदान कर सकता है।

-शेयर बाजार या प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह समय लाभ दे सकता है।

– अपने शौक पूरे करने के लिए भी आप कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

-इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी।

-धैर्य और बुद्धिमत्ता से अपना काम संभालना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को काफी सफलता मिलने की संभावना है।

– आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें तो वहीं दूसरी ओर घर-परिवार में अत्यधिक खुशी भरा माहौल रहने की संभावना है। इस दौरान माता से आपका लगाव बढ़ेगा। उनकी भावनाओं व प्यार को महत्व दें।

– जो लोग अपने रिश्तों को विवाह में बदलना चाह रहें हैं, उनके लिए यह बेहतरीन समय है।

नए प्रेमियों के लिए भी काफी अच्छा मौका है। अगर किसी को प्रोपोज करना चाह रहें हैं तो गेंद आपके पाले में है।

– बाहर का खाना खाने से बचें क्योंकि फूड पॉयजनिंग हो सकती हैं। त्वचा संबंधी विकार हो सकते हैं।

उपाय:-

गुरूवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

बुधवार को गरीब बच्चों में कापी-किताबें बांटें।

शुभ अंक:-

आपके लिए 5, 14, 23, 32, 41 और 50 शुभ अंक हैं

शुभ रंग:-

आपके लिए क्रीम और हरा रंग शुभ है।

शुभ दिशा:-

आपके लिए पश्चिम दिशा शुभ है।

Related posts

सूर्य की तपिश के बीच जब आसमान से फुहारों ने छेड़ा ‘राग आनन्द’ तो सड़कों पर जनता ने लिया लुत्फ लिया

bharatkhabar

पोषाहार ‘ऊर्जा’ से महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

shipra saxena