Breaking News देश भारत खबर विशेष शख्सियत

मुंबईः दर्दनाक हादसा! चलती कार बनी आग का गोला, एनसीपी नेता संजय शिंदे की हादसे में मौत

f99c3700 4d28 4e8b b60f 2e8574b996e9 मुंबईः दर्दनाक हादसा! चलती कार बनी आग का गोला, एनसीपी नेता संजय शिंदे की हादसे में मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में शाॅर्ट सर्किट की वजह से एक चलती कार में भीषण आग लग गई। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता संजय शिंदे थे। जिसके बाद चंद ही मिनटों में कार आग के गोले में परिवर्तित हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उस पर काबू न पा सकें। जिसके चलते संजय शिंदे की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बता दें कि जिस समय यह भीषण हादसा हुआ उस वक्त एनसीपी नेता संजय शिंदे की गाड़ी मुम्बई-आगरा हाईवे पर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास थी। बताया जा रहा है कि कार के अंदर हैंड सैनिटाइजर होनेे की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में आग लगती देख काफी मात्रा में स्थानीय लोगों का जमावाड़ा लग गया। लोगों ने कार से नेता को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लोक लगे होने के कारण वह तुरंत कार के दरवाजे व खिड़की न खुल सके। जिसके कारण वह कार में ही जिंदा जल गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालाकिं जिसके बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।

Related posts

भारतीय गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत: पाकिस्तान सेना

bharatkhabar

Weather Today: इन राज्यों में लू के हालात, कुछ राज्यों में बारिश, आज का अपने शहर का मौसम

Rahul

लद्दाख सीमा पर भारतीयं सैनिकों को शक, फिर लौट सकती है चीनी सैना

Rani Naqvi