featured दुनिया

भ्रष्टाचार के मामले में नवाज़ और मरियम को लंदन से लौटते ही किया गया गिरफ्तार

06 71 भ्रष्टाचार के मामले में नवाज़ और मरियम को लंदन से लौटते ही किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली। पनामा पेपर्स से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और उनकी बेटी मरियम को बीते शुक्रवार रात लंदन से पाकिस्तान लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन दोनों को रावलपिंडी स्थित अदियाला सेंट्रल जेल में रखा गया है, जहां दोनों को B क्लास की सुविधाएं मिलेंगी। पूरा मामला लंदन में पॉश एवेनफील्ड हाउस में चार फ्लैटों के मालिकाना हक से जुड़े भ्रष्टाचार का है। इस मामले में पाकिस्तान की एक अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने 6 जुलाई को नवाज शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स केस में नाम आने के बाद किसी भी तरह के सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य ठहराया जा चुका है।

 

06 71 भ्रष्टाचार के मामले में नवाज़ और मरियम को लंदन से लौटते ही किया गया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ और उनकी बेटी के सोशल स्टेटस को देखते हुए अदियाला सेंट्रल जेल में दोनों को B क्लास की सुविधाएं दी जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने इस्लामाबाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों का मेडिकल चेकअप किया। डॉक्टरों ने नवाज और मरियम को मेडिकली फीट करार दिया है।

जेल में मरियम और नवाज को मिलेंगी ये सुविधाएं:-

नवाज शरीफ और उनकी बेटी को अदियाला सेंट्रल जेल के अलग-अलग सेल में रखा गया है। दोनों को सोने के लिए एक-एक खटिया, गद्दा, कंबल मिलेगा। दोनों को रोज़ाना पढ़ने के लिए किताबें और अंग्रेज़ी, ऊर्दू के अखबार दिए जाएंगे। दोनों को 21-इंच का टीवी (केबल कनेक्शन के साथ), एक टेबल और एक कुर्सी भी मिलेंगी। नवाज शरीफ और मरियम को घर का बिस्तर और कपड़े इस्तेमाल करने की भी सुविधा दी गई है। नवाज और मरियम चाहे तो जेल का बना खा सकते हैं या फिर घर का खाना भी खा सकते हैं।

वहीं उन्हें चाय की केतली (टी-पॉट), एक लालटेन और लकड़ी की अलमारी भी मिलेगी। दोनों को नहाने के लिए अलग से सैनिटरी की चीजें भी दी जाएंगी। हालांकि, नवाज शरीफ और मरियम जेल में एसी, फ्रीज का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उन्हें जेल प्रशासन को अलग से पेमेंट करना पड़ेगा। अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने एवेनफील्ड भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ पर करीब 73 करोड़ और मरियम पर 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मरियम नवाज अब चुनाव भी नहीं लड़ पाएगी, जो पीएमएल-एन के टिकट से एनए-127 संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही थी। बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं।

Related posts

ट्रंप से भिड़ना सैली येट्स को पड़ा महंगा, किया बर्खास्त

shipra saxena

दिल्ली-एनसीआरः कल से अनिश्चितकाल के लिए थम जाएगा दिल्ली मेट्रो का पहिया

mahesh yadav

लखनऊ: एलडीए में पारदर्शिता लाने के बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला

Shailendra Singh