featured देश

भारतीय जवानों ने 5 पाक जवानों को उतारा मौत के घाट, पाक ने अकारण की थी गोलाबारी

सेना के जवानों ने 5 पाक जवानों मार गिराया भारतीय जवानों ने 5 पाक जवानों को उतारा मौत के घाट, पाक ने अकारण की थी गोलाबारी

जम्मू-कश्मीरः सेना ने बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद की शहादत का बदला 5 ले लिया है। उत्तरी सेना के कमांडर के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग जबवाब देते हुए भारत ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। मालूम हो कि पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर पाक सैनिकों ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया। पाक की गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत जरूर फैल गई थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय सैनिकों ने पाक के 5 जवानों को ढेर कर दिया।

 

सेना के जवानों ने 5 पाक जवानों मार गिराया भारतीय जवानों ने 5 पाक जवानों को उतारा मौत के घाट, पाक ने अकारण की थी गोलाबारी
भारतीय जवानों ने 5 पाक जवानों को उतारा मौत के घाट, पाक ने अकारण की थी गोलाबारी

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीरः ITBP के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 34 जवान घायल

गुरुवार की सुबह पाकिस्तानी जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों का प्रयोग कर खारी करमारा इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बना कर हमला किया। जानकारी के मुताबिक ‘ भारतीय जवानों ने बिना वजह किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। गोलीबारी सुबह करीब साढ़े 4 बजे शुरू हुई और सुबह 6.30 बजे तक चलती रही। जानकारी के मुताबिक भारत का किसी तरह का नुकसान नही हुआ है। उत्तरी सेना के कमांडर ने पुंछ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी की जवाबी कार्रवाही में भारतीय सेना के जवानों ने पाक के 5 सैनिकों को मार गिराया है।

भारत की इस कार्रवाई को बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद की शहादत का बदला माना जा रहा है। मालूम हो कि गत मंगलवार को घाटी के सांबा सेक्टर में हुई गोलीबारी में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए थे। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को हावड़ा उनके निवास स्थान पर लाया गया था। इस दौरान भारी तदात में लोग मां भारती के सपूत के दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर एकत्रित हुए।

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीरः जामिया मस्जिद में लहराया IS का झंडा,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

जानकारी के अनुसार ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सहायक कमाडेंट विनय प्रसाद और उनका दल 10 बजकर 50 मिनट पर गश्त कर रहा था उसी दौरान उन्हें गोली लगी थी। पाकिस्तानी स्नाइपरों ने गोलीबारी की, जिससे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि जल्द ही उनको जम्मू के सतवारी में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। इस हरकत के बाद से ही भारत ने कार्रवाही शुरू कर दी थी।

Related posts

चीन में बजा अक्षय कुमार का डंका, बने टॉयलेट हीरो

mohini kushwaha

उपचुनाव परिणामों को लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

rituraj

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Breaking News