Breaking News featured राज्य

प्रियंका ने रोड शो के जरिये कराया अपनी शक्ति का एहसास

priyanka rode show प्रियंका ने रोड शो के जरिये कराया अपनी शक्ति का एहसास

एजेंसी, वाराणसी। प्रियंका गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में रोड़ शो कर रही हैं। उनका रोड शो करीब 7 किलोमीटर लंबा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका ने उज्जैन में रोड़ शो किया था। ठीक उसी तरह वे काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचीं। काशी में लंका चौराहे से शुरु किया गया रोड़ शो भव्य था। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में किये गये रोड़ शो के दौरान विभिन्न मार्गों के दोनों ओर लोग बेसब्री से प्रियंका गांधी का इंतजार करते रहे। यात्रा मार्ग पर जगह – जगह उनका स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी बस की छत पर खड़ी होकर लोगों का अभिवादन करती रहीं। इस दौरान उन पर फूलों की वर्षा भी की गई। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। रोड़ शो रविदास गेट, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया की ओर बढ़ा। अपार जनसैलाब रोड शो के मार्ग पर दिखलाई दे रहा था।

रोड शो में पांच साल का जनता का दर्द बताती झांकियां भी शामिल किए जाने की बातें लोग करते रहे। जिसमें मैं दुखियारी-नोटबंदी की मारी, बंद करो धर्म का व्यापार-काशी नहीं सहेगा अत्याचार, मैं कर्जदार किसान, मेरा व्यापार-नहीं सहेगा जीएसटी की मार आदि की झांकियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही।

Related posts

इन 30 जिलों को नहीं मिलेगी लॉकडाउन 4.0 में छूट, रहेगी सख्तियां

Rani Naqvi

पूर्वावलोकन: भारत-जापान संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास धर्म गार्जियन का आयोजन

Trinath Mishra

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,000 अंक के पार

Rahul