featured देश यूपी राज्य

दिल्लीः VHP के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया 91 साल की आयु में निधन

विश्व हिन्दू परिषद .. दिल्लीः VHP के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया 91 साल की आयु में निधन

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया आज निधन हो गया है। रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे डालमिया का 91 साल की आयु में निधन हुआ। गौरतलब है कि वीएचपी के सीनियर सलाहकार विष्णुहरि डालमिया लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। मालूम हो कि विश्व हिंदू परिषद के सीनियर नेताओं के साथ काम किया जिनमें अशोक सिंहल और गिरिराज किशोर के नाम उल्लेखनीय हैं। इनके साथ डालमिया ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई है।

 

विश्व हिन्दू परिषद .. दिल्लीः VHP के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया 91 साल की आयु में निधन
दिल्लीः VHP के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया 91 साल की आयु में निधन

इसे भी पढ़ेंःरामजन्म भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई तक बढ़ाई सुनवाई की तारीख

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि डालमिया का पार्थिव शरीर बुधवार शाम 3 बजे तक उनके नई दिल्ली स्थित निवास 18 गोल्फ लिंक पर रखा जाएगा। इसके बाद 4 बजकर 30 मिनट में दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि डालमिया साल 1979 में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे और इसके बाद वह संगठन के उपाध्यक्ष और कार्याध्यक्ष रहे। साल 2005 तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने के हवाले से खबर है कि विष्णु हरि डालमिया को 22 दिसम्बर की सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको गंभीर हालत की वजह से आईसीयू में रखा गया।’ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के हवाले से जानकारी है कि डालमिया को ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं थीं।

मालूम हो कि डालमिया श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं।गौरतलब है कि 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के मामले में डालमिया को सह-अभियुक्त बनाया गया था। राम मंदिर निर्माण आंदोलन के वह अगुआ नेता रहे हैं। आज सुबह दिल्ली में उनका निधन हो गया है।

Related posts

मददगार बनकर फिर आईं सुषमा, बच्चे को सर्जरी के लिए किया AIRLIFT

shipra saxena

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ: वेटलिफ्टिंग में चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड,

lucknow bureua

न्याय पाने के लिए महिला ने की विधानसभा पर आत्मदाह की कोशिश

piyush shukla