मनोरंजन

ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला और ऋषि कपूर के बीच छिड़ी जंग, जाने पूरा मामला

rishi ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला और ऋषि कपूर के बीच छिड़ी जंग, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर ऋषि कपूर हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और किसी भी मामले पर अपनी बात बिना डरे और काफी बेवाकी से रखते हैं, लेकिन कई बार वो अपने शब्दों की वजह से या अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियो में आ जाते हैं। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही है लेकिन इस मामले में ऋषि एक पाकिस्तानी महिला के कहे गए आपत्तिजनक शब्दों पर अपना कड़ा जवाब देने के कारण सुर्खियों में हैं।

दरअसल, ऋषि ने पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने पर ट्वीट किया था और इसी ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला के आपत्तिजनक शब्दो के कहे जाने के बाद पूरा विवाद खड़ा हो गया।

 

दरअसल, कुलभूषण भारतीय नागरिक है और उस पर पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाते हुए 10 अप्रेल को फांसी की सजा सुना दी। इसी पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा की, “माफ करना भारत। एक्टर, फिल्म और खेलों के जरिए पाकिस्तान के साथ शांति रखनी चाही, लेकिन उन्हें केवल नफरत चाहिए, तो ऐसा ही होगा! ताली दो हाथ से बजती है।” इस पर पाकिस्तानी महिला ने रिट्वीट करते हुए ऋषि कपूर अज्ञानी व्यक्ति कहते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

tweet ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला और ऋषि कपूर के बीच छिड़ी जंग, जाने पूरा मामला

इस पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर महिला को कड़ा जवाब देते हुए कहा की अपनी भाषा को काबू में रख कर बात कीजिए। “तुम्हारे माता-पिता ने तुम्हे बड़ो से बात करने का तरीका नहीं सिखाया ही होगा?” इसके बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ बल्की और बढ़ गया और इस पर पाकिस्तानी महिला ने कहा की, “मेरे पैरेंट्स ने मुझे बहुत अच्छी तरह से यह सिखाया है सर। लेकिन यह नैतिकता की बातें आपके अज्ञानी बर्ताव को सही साबित नहीं करते। देखिए दूसरे देश जासूसों के साथ क्या करते हैं।”

पाकिस्तानी महिला की इस बात का जवाब भी ऋषि कपूर ने काफी बेबाकी से देते हुए कहा की, “मैं तुम्हारी भाषा के बारे में बात कर रहा था नैतिकता के बारे में नहीं। हो सकता है कि वहां बड़ों के साथ ऐसे ही बात करते होंगे।”

 

इसके बाद ऋषि कपूर ने कहा की ये महिलाएं पहले तो एब्यूजिंग लेंग्वेज का इस्तेमाल करती हैं और जब पकड़ी जाती है तो अपने ट्वीट्स को डिलीट कर देतीं हैं।

 

हालांकि इस बीच एक और महिला ने ऋषि कपूर को एब्यूज किया था और ऋषि ने उस पर तंज कसते हुए कहा था की एक और समझदार लड़की।

Related posts

क्यो इस फिल्म को करने से काफी नर्वस थीं काजोल

Srishti vishwakarma

अपनी पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

Anuradha Singh

गरीब बच्चे के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए एक लाख रूपये देंगे भाईजान

Rani Naqvi