featured दुनिया

जापान के तोयोसू शहर में चूहा मार अभियान शुरू,10 फीट ऊंची दीवार बनाकर चूहों को किया जाएगा कैद

जापान के तोयोसू शहर में चूहा मार अभियान शुरू,10 फीट ऊंची दीवार बनाकर चूहों को किया जाएगा कैद

नई दिल्ली: जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार को पांच दिनों के लिए कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा ताकि तोयोसू में इस बाजार को नया रूप दिया जा सकें।

 

जापान में चूहा मार अभियान शुरू जापान के तोयोसू शहर में चूहा मार अभियान शुरू,10 फीट ऊंची दीवार बनाकर चूहों को किया जाएगा कैद

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में 44.46 प्रतिशत हुआ मतदान,आज दोपहर तक आएंगे रिजल्ट
जानिए क्या है दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी योजना ? कैसे घर-घर तक पहुंचेंगी सेवाएं

योजना के मुताबिक, बाजार के आसपास 10 फीट ऊंची स्टील की दीवार बनाकर चूहों को कैद किया जाएगा। इसमें 40,000 पिंजरे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्हें मारने के लिए 300 किलो जहर का इस्तेमाल किया जाएगा। बाजार के आसपास रेस्तरां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

 

सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 10 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद का सप्ताह अहम लड़ाई साबित होगा।’

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडः ओमप्रकाश ने अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स को अतिक्रमण हटाने में तेजी लाने के निर्देश दिये
खुशखबरी: दिल्ली सरकार आज से घर बैठे देगी ड्राइविंग लाइसेंस जैसी 40 सेवाएं

 

By: Ritu Raj

Related posts

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजों पर बसपा चीफ मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा और बीजेपी लगाए आरोप

Rahul

होमगार्ड जवान ने बेटे को बनाया इंजीनियर, 1.30 करोड़ फर्जीवाड़ा कर बन गया साइबर अपराधी

Rani Naqvi

विधायक विशवेंद्र सिंह ने इंटरलॉकिंग खरंजा का किया लोकार्पण

Samar Khan