featured मनोरंजन

जांच में बुरी फंसी रिया चक्रवर्ती..

riya 2 जांच में बुरी फंसी रिया चक्रवर्ती..

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से फंस गई हैं। ईडी और सीबीआई की जांच के बाद रिया चक्रवती अपने परिवार के साथ ईडी के दफ्तर पहुंची। जहां पर उनसे सुशांत केस को लेकर कई सवाल पूछे गये हैं।

सुशांत मामलें

रिया चक्रवर्ती का कॉल रेकॉर्ड डीटेल्स सामने आया है, जो केस में सबूत को तौर पर काफी अहम साबित हो सकते हैं। इस सीडीआर डाटा के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी के टच में थीं। सीडीआर में उस पुलिस अधिकारी का नाम भी सामने आया है जिनसे रिया की बात हुई थी।

इससे पहले ही बिहार पुलिस में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि रिया को मुंबई पुलिस में से किसी की मदद मिल रही है। अब रिया के कॉल डीटेल्स से दूध का दूध और पानी का पानी होता नजर आ रहा है।सीडीआर डीटेल्स में यह जानकारी सामने आई है कि रिया ने बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से सम्पर्क में थीं। इस डीटेल्स में जो जानकारियां हाथ लगी हैं उनमें बताया गया है कि रिया और मुंबई पुलिस के इस अधिकारी के बीच चार कॉल्स और 1 SMS किए गए थे।

https://www.bharatkhabar.com/hinduist-fire-brand-leader-lg-in-jammu-and-kashmir/
सुशांत केस में लगातार रिया फंसती जा रही हैं। उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जिनको देखते हुए सुशांत का केस सीबीआई को दे दिया गया है और ईडी भी मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि, जांच में कई सारे खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गुप्ता

Shailendra Singh

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Rani Naqvi

राजस्थान सरकार का ‘नो मास्क नो एंट्री’ प्लान, जानें कोरोना रोकधाम में कितना होगा सफल

Neetu Rajbhar