जम्मू - कश्मीर देश

जम्मू में कई संगठनों से मिले मनोज सिन्हा

एलजी ने उद्योगों के विकास पर जोर दिया

भारत खबर
जम्मू कश्मीर। उपराज्यपाल ने जम्मू में भाजपा के प्रमुख नेताओं, औद्योगिक संगठनों और जम्मू कश्मीर बार एसोसिएशन सहित कई

सामाजिक संगठनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। एलजी ने विश्वास दिलाया कि आम लोगंों की समस्या को दूर

किया जाएगा। जम्मू का भी चैतरफा विकास होगा।
मनोज सिन्हा ने सात अगस्त को श्रीनगर में एलजी के तौर पर शपथ ली थी। एलजी कुछ दिन नई दिल्ली में ठहरने के बाद वापस

कश्मीर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कुछ जिलों का दौरा भी किया और कई

प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। एलजी कश्मीर के गिने चुने राजनीतिक दलों से ही मिले। जम्मू पहुंचते ही श्री माता वैष्णो देवी के

दरबार में माता के दर्शन किए और शुक्रवार को जम्मू लौट आए।

lg industry जम्मू में कई संगठनों से मिले मनोज सिन्हा

राजभवन में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की

जम्मू। लोकसभा के सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह, पूर्व विधायक और मंत्री, एमएलसी शामिल थे। जम्मू

कश्मीर के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शुरू करने के लिए माहौल पर चर्चा की। एलजी को बताया

कि जम्मू में हालात सामान्य हैं और चुनावो के लिए हर पार्टी तैयार है। लोग भी अपना विधायक चुनना चाहतें हैं ताकि उनकी

समस्याओं का हल निकाला जा सके। एलजी ने कई मुद्दांें पर भी चर्चा की।

एलजी से मिले उद्योगपति
जम्मू। फेडरेशन आॅफ इंड़स्ट्री का प्रतिनिधिमंडल राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एलजी को

बताया कि कोरोना की वजह से जम्मू की इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। करीब एक हजार करोड रूपये का नुकसान झेल रही

इंडस्ट्री को नए जीवन का जरूरत है। जम्मू के विकास के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी है। जम्मू में माहौल भी बेहतर है

और नई इंडस्ट्री को आकर्षित करके लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है।

बार एसोसिएशन ने भी सौंपा ज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भी शुक्रवार को राजभवन में एलजी मनोज कुमार सिन्हा से मिला।

एडवोकेट अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एलजी को जम्मू की राजनीतिक, भौगोलिक और सामाजिक समस्याओ

के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कुछ सांप्रदायिक ताकतें जम्मू का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले

सामने आए हैं। पुलिस ने कुछ लोगांे को हिरासत में भी लिया है। जम्मू संभाग की जनता धर्मनिरपरअक्सर ऐसी साजिशों

को नाकाम करती रही है।

Related posts

पीएम मोदी, पूर्व उप राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

mahesh yadav

11 विपक्षी सदस्य एक दिन के लिए तेलंगाना विधानसभा से निलंबित

shipra saxena

बसपा नेता की हत्या का खुला राज, करीबी दोस्त ने पूरे परिवार का किया खात्मा

Pradeep sharma