पर्यटन featured

क्या आपने देखें महाराष्ट्र के यें पर्यटन स्थल

Untitled 24 क्या आपने देखें महाराष्ट्र के यें पर्यटन स्थल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र का नाम हम सभी ने सुना होगा कहते हैं कि मुबंई में रात और दिन एक बराबर होते हैं कोई फर्क नहीं होता सबसे ज्यादा व्यस्त जन जीवन महाराष्ट्र का ही हैं पर क्या आपको पता हैं कि महाराष्ट्र घूमने फिरने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल में से एक हैं। भारत में पर्यटन के लिहाज से मुंबई सबसे महंगा शहर है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि मुबंई में कौन कौन सी जगह हैं जहां आप घूम सकते है।

Untitled 24 क्या आपने देखें महाराष्ट्र के यें पर्यटन स्थल

 

सबसे पहले आपको बताते हैं मुबंई की सबसे प्रसिध्द जगह में से एक गेटवे ऑफ इंडिया के बारें में गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटन स्थल में से एक हैं। ताजमहल होटल के सामने स्थित यह स्थल भारत का गौरव एंव पश्चिमी प्रवेशद्वार है। इसका निर्माण इंग्लैंड के शासक जार्ज पंचम तथा उसकी महारानी विक्टोरिया के भारत के आगमन की स्मृति में सन् 1911 में किया गया था। इस मजबूत स्तंभ में 8 खुले दरवाजे है। अब इसके ठीक सामने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित है। यहा से मोटर बोट द्वारा समुद्र की सैर करते हुए आप ऐलीफेंटा की गुफाओ को देखने जा सकते है।

सेंट जोंस चर्च

सेंट जोंस चर्च भी मुबंई की प्रसिध्द जगह में से एक हैं। जो सैनिको की याद में 1857 में बनाया गया था। जो 1838 के सिंध अभियान और 1843 प्रथम अफगान युद्ध के दौरान शहीद हुए थे।

जहांगीर आर्ट गैलरी

यह गैलरी प्रिंस अॉफ वेल्स म्यूजियम के पास स्थित है। इस गैलरी का निर्माण सन् 1952 में सर कावसजी जहांगीर की स्मृति में किया गया था। इस आर्ट गैलरी में प्रसिद्ध चित्र कलाकारो की कलाकृतियो का प्रदर्शन किया जाता है।

प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम

प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम यह संग्रहालय हैं जो कि विलिंगडन सर्कल के निकट बना है। इसका निर्माण सन् 1905 में जार्ज पंचम की पहली भारत यात्रा की स्मृति में किया गया था। भारतीय मुस्लिम स्थापत्य शैली में बनाया गया यह संग्रहालय तीन भागो में बंटा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह देश के सर्वोत्तम संग्रहालयो में से एक है।

फ्लोरा फाउंटेन 

फ्लोरा फाउंटेन को 1869 में गवर्नर सर बार्टले के सम्मान में बनवाया गया था। तब इसका नाम फ्लोरा फाउंटेन था। बाद में महाराष्ट्र राज्य आंदोलन में गोली से शहीद हुए लोगो की स्मृति में इसका नाम ” हुतात्मा चौक ” किया गया। यह स्थान खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है। इसे मुंबई का ह्रदय भी कहा जाता है और यह मुंबई पर्यटन स्थल की सैर करने आने वाले सैलानियो का सबसे पसंदीदा खरीदारी का स्थान भी है। इसके आसपास मुंबई उच्च न्यायालय की इमारत, राजाबाई टावर, टाउन हॉल, एशियाटिक लाइब्रेरी भी दर्शनीय है।

महालक्ष्मी रेसकोर्स

मुंबई के पर्यटन स्थल की सैर पर आने वाले रेस के शौकिन लोगो के उपयुक्त स्थान है। महालक्ष्मी रेसकोर्स भारत के प्रमुख रेसकोर्सो में से एक है। यहा नवंबर से मार्च के मध्य हर रविवार को घोडो की रेस आयोजित की जाती है। रेस में बाजी खेलने वालो के लिए यह सबसे पसंदीदा जगह है।
यें कुछ मुंबई की ऐसी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं कल हम आपके लिए लेकर आएगे मुबंई की और ऐसी जगह जहां आप घूम सकते हैं।

Related posts

किशोर की हत्या से दहला फतेहपुर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Shailendra Singh

चुनावी ड्यूटी में मृतकों के आश्रितों को अब मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए क्या है नई अपडेट

Aditya Mishra

कोविड-19 को लेकर ACS स्वास्थ्य ने जारी किया बयान, दी अहम जानकारी

Aditya Mishra