featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता की पुलिस के साथ झड़प, 8 लोग जख्मी

uttarakhand police 1606220523 उत्तराखंड: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता की पुलिस के साथ झड़प, 8 लोग जख्मी

उत्तराखंड: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता बेरोजगारी भत्ता, रोजगार सहित विभिन्न मामलों को लेकर बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले। इसी बीच सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया।जिसको लेकर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई।

इससे पहले बैरिकेडिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भोजन माताओं को भी रोका हुआ था। जो वहीं धरने पर बैठी हुई थीं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

इसी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकार दी। इस दौरान एक महिला दरोगा ने पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा।

8 लोगों को लगी चोट
अधिकारियों के रोकने के बाद भी महिला दरोगा कुछ देर तक इस कार्यकर्ता को पीटती रही। इससे दूसरे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोट लगी है।

Related posts

16 नवंबर से पश्चिम बंगाल में खुलेंगे स्कूल : सीएम ममता बनर्जी

Neetu Rajbhar

India Corona Cases Today: देश में मिले 22,270 नए कोरोना केस, 325 लोगों की हुई मौत

Rahul

अलविदा 2017- भाजपा के तिलिस्म में जीत कर हार गई कांग्रेस मणिपुर

piyush shukla