featured क्राइम अलर्ट राज्य

लुधियाना: नाबालिग से यूपी ले जाकर किया दुष्कर्म, फोन आने पर पिता ने कराया मुक्त

मैनपुरीः तीन युवकों ने नाबालिग को किडनैप कर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: मेहरबान के हरिकृष्ण विहार इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को उसी इलाके में रहने वाला युवक शादी का झांसा दे अगवा कर ले गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ले जाकर अगवा की गई लड़की से साथ दुष्कर्म किया। प्रताड़ना से तंग आई नाबालिग ने किसी तरह से अपने पिता को फोन करके अपनी हालत से अवगत कराया। इसके बाद मिर्जापुर गया उसका पिता उसे मुक्त करा कर वापस घर लेकर आया।

थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शादी का झांसा देकर अगवा करने और जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करके आराेपित की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आराेपित की पहचान सोहेल के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। पुलिस ने हरिकृष्ण विहार निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उक्त आरोपित का उनके घर में आना जाना था।

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि 16 सितंबर को आराेपित उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर अगवा करके ले गया। वह मर्जी के बगैर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। हालात से घबराई उसकी बेटी ने अपने घर में फोन करके सब कुछ बताया, जिसके बाद उसे वापस लाया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही दबिश
इस मामले की जानकारी देते हुए एएसआइ सुरिंदर पाल ने बताया कि सुरिंदर पाल ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। इस मामले में किसी काे बख्शा नहीं जाएगा। गाैरतलब है कि औद्याेगिक नगरी लुधियाना में नाबालिग लड़कियाें के अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने सेना दिवस पर सैनिकों के शौर्य को किया याद

Rani Naqvi

Mercedes-Benz इंडिया इस महीने बढ़ा रही अपनी कारों की कीमत, जानें क्या होंगे नए दाम

Aman Sharma

180 KMH से दौड़ी ट्रेन-18, घोषित हुई देश की सबसे फास्ट ट्रेन

Ankit Tripathi