पर्यटन

यूपी में अगर इन जगहों पर ना घूमें ता कही नहींघूमें

Untitled 57 यूपी में अगर इन जगहों पर ना घूमें ता कही नहींघूमें

ऩई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश हैं जिसकी बहुत सारी अपनी अपनी विशेषताएं हैं पर आज हम आपको यूपी की विशेषताओं के बारें में नहीं बताएंगे बल्कि बताएंगे यूपी के पर्यटन स्थलों के बारें मे ंजहां आपव घूम सकते हैं यूपी की पर्यटन मंत्री  रीता बहुगुणा जोशी की ओऱ से यूपी के पर्यटन स्थलों पर विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा हैं।  उत्तर प्रदेश भारत के हृदयस्थल में संस्कृतियों के मिलन और आस्था के संगम के अनोखे दृश्यों को समेटे एक अनूठा प्रदेश है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश में पूरे उप-महाद्वीप की दो महान प्राचीन नदियों गंगा और यमुना के किनारे संस्कृतियों और धार्मिक रीतियों का उद्गम हुआ। इतिहास गवाह है कि महान नदियों के किनारे ही गौरवशाली सभ्यताओं और नगरों का विकास हुआ है। भारत में गंगा और यमुना के दोनों ओर बसे नगरों में जिन धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक और बौद्धिक परम्पराओं का विकास हुआ है उसने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व को एक नई दिशा दी है।

Untitled 57 यूपी में अगर इन जगहों पर ना घूमें ता कही नहींघूमें

 

उत्तर प्रदेश में इन नदियों के किनारे यात्रा करना अपने आप में एक यादगार और रोमांचक अनुभव है। हेरिटेज आर्क इस यात्रा का हर पल आनंद उठाने का एक नया आयाम है। इस यात्रा से आप उत्तर प्रदेश के लोगों और जन जीवन का एक नया रूप देख सकते हैं। हेरिटेज आर्क में प्रदेश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक आयामों को करीब से देखने का मौका मिलता है, और आप प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक फैले सुन्दर और जीवंत समाज से रूबरू होते हैं। हेरिटेज आर्क यात्रियों को आगरा, लखनऊ और वाराणसी क्षेत्र में और इनके चारों ओर स्थित मनोहारी स्थानों की यात्रा कराती हैं।

वास्तव में उत्तर प्रदेश के जीवन और सुन्दरता का एक परिपूर्ण अवलोकन हेरिटेज आर्क पर यात्रा करने से होता है। इस यात्रा में आप देखेंगे ऐतिहासिक स्मारक, स्थापत्य कला के अनोखे नमूने, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, तीर्थ स्थल और आत्मिक शांति प्रदान करने के अनेक प्रतीक। हेरिटेज आर्क उत्तर प्रदेश में स्थित महत्त्वपूर्ण धार्मिक आस्थाओं से जुड़े प्रतीक, मानसिक शांति की अनुभूति के आयोजन, जीवन के रंग देखने के और प्राकृतिक सौंदर्य के स्थलों की यात्रा करने का एक अवसर प्रदान करता है।

यूपी एक ऐसी जगह हैं जहां आप पूरा यूपी घूम नहीं सकते उसके लिए आपको अच्छें से समय निकालकर जाने की जरूरत हैं आज हम आपको आसान भाषा ंमें बता देते हैं कि कहां कहां आप यूपी मे ंघूम सकते है तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं यूपी के आगरा के बारें में जो पूरें विश्व में प्रसिध्द हैं

उसके बाद यूपी के लखनउ जो अपने लखनवी अंदाज के लिए जाना जाता हैं और फिर उसके बाद हैं वाराणसी….अगर आपने यूपी में वाराणसी नहीं घूमा तो आपने कुछ नहीं घूमा।अगले आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप इन जगहों में कहा कहा घूम सकते हैं और इऩकी क्या क्या विशेषताएं हैं।

Related posts

ग्रामीण विरासत के संरक्षण प्रयासों से ग्रामीण भारत में पर्यटन एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा

mahesh yadav

झारखंडः पर्यटन कर्मियों की तत्परता से बची हुंडरू फॉल में डूब रहे दो छात्रों की जान  

mahesh yadav

एअर इंडिया फ्लाइट्स नहीं जाएंगी अमेरिका, जानिए क्या है वजह

Rahul