featured दुनिया

राष्ट्रपति कार्यालय ने किया ऐलान, मैक्रों स्थानीय समयानुसार देशवासियों को करेंगे संबोधित

paris राष्ट्रपति कार्यालय ने किया ऐलान, मैक्रों स्थानीय समयानुसार देशवासियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। फ्रांस में महंगाई के खिलाफ देशभर में हो रहे ‘येलो वेस्ट’ विरोध-प्रदर्शन के बीच फ्रेंच प्रेजिडेंट इमैनुअल मैक्रों आज देशवासियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने ऐलान किया कि मैक्रों स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। पिछले 4 हफ्तों से चल रहे देश-व्यापी विरोध-प्रदर्शनों पर राष्ट्रपति मैक्रों की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी होगी। बता दें कि शनिवार को पैरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शन ने एक बार फिर से हिंसक रूप ले लिया। हालात संभालने के लिए पैरिस में करीब 90 हजार जवान तैनात हैं। 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

paris राष्ट्रपति कार्यालय ने किया ऐलान, मैक्रों स्थानीय समयानुसार देशवासियों को करेंगे संबोधित

 

बता दें कि मैक्रों तमाम प्रदर्शनकारियों के निशाने पर हैं क्योंकि उन्हें उनकी नीतियों को अमीरों का समर्थक माना जाता है। फ्रांस के श्रम मंत्री मुरिएल पेनिकॉड ने बताया कि मौजूदा संकट को खत्म करने के लिए कुछ ‘तात्कालिक और ठोस कदमों’ का ऐलान कर सकते हैं। देश के नाम संबोधन से पहले मैक्रों ट्रेड यूनियनों के नेताओं और कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे। ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पैरिस समेत तमाम जगहों पर संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रदर्शनकारी येलो वेस्ट पहने हुए हैं, इसी वजह से इस प्रदर्शन को ‘येलो वेस्ट’ नाम दिया गया है। रविवार को सड़कों पर तमाम जगहों पर जली हुईं कारें देखी गईं। सड़कों पर गाड़ियों व दुकानों की टूटी हुई कांचें बिखरी पड़ी थीं। फ्रांसीसी अधिकारी ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

वहीं फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो लि मायरे ने इस हिंसक विरोध-प्रदर्शन को फ्रेंच इकॉनमी के लिए ‘आपदा’ बताया है। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह रोड ब्लॉक कर दिया है, जिसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। हिंसा की वजह से पर्यटन पर भी बुरा असर पड़ा है। पर्यटक पैरिस में आने से कतरा रहे हैं। दंगे और लूट के डर से एफिल टावर के साथ-साथ पैरिस के म्यूजियम, डिपार्टमेंटल स्टोर बंद हैं। प्रदर्शनकारियों में ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के लोग ज्यादा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहा है। इसे येलो वेस्ट इसलिए कहा जा रहा क्योंकि सभी प्रदर्शनकारियों ने पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। दरअसल, 2008 के बाद से फ्रांस सरकार ने वाहन चालकों के लिए पीले रंग की जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है ताकि रात वक्त वह दूर से दिखाई दें और सड़क दुर्घटना न हों।

Related posts

माल्या को विशेष अदालत ने घोषित किया वित्तीय अपराधी, जब्त होगी संपत्ति

mahesh yadav

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से लोम्बोक आईलैंड अपनी जगह से 25 सेंटीमीटर खिसका

rituraj

14 मार्च को काशी पहुंचेंगे महामहिम रामनाथ कोविंद, काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

Aditya Mishra