दुनिया

68 सालों के बाद पृथ्वी के करीब आएगा चंद्रमा : नासा

nasa 68 सालों के बाद पृथ्वी के करीब आएगा चंद्रमा : नासा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सोमवार को निकलने वाला पूर्ण चंद्रमा (सुपरमून) पिछले 69 सालों के बाद पृथ्वी के सबसे करीब होगा। नासा ने यह भी कहा है कि पृथ्वी के लोगों को इस तरह की घटना के दीदार के लिए साल 2034 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

nasa
पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा अंडाकार है, जो दो वस्तुओं के बीच समयानुसार दूरी बनाता है। जब पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा तो यह सामान्य से अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई देगा और इसीलिए हमने इसे सुपरमून की संज्ञा दी है। नासा के अनुसार, यह सुपरमून सामान्य पूर्ण चंद्रमा से 14 से 30 प्रतिशत अधिक चमकदार हो सकता है।

Related posts

भारतीय राजदूत संधू ने पीएम मोदी की US यात्रा को बताया सफल

Kalpana Chauhan

भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या मामले में पूर्व अमेरिका नौसैनिक को उम्रकैद

rituraj

कोलंबिया में भूस्खलन से हुई तबाही का कहर जारी, अब तक 254 लोगों की मौत

Anuradha Singh