दुनिया

इंडोनेशिया में जहाज और नौका की टक्कर से 15 लोग हुए लापता

indonesia boat accident इंडोनेशिया में जहाज और नौका की टक्कर से 15 लोग हुए लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शनिवार को एक जहाज और नौका की टक्कर में कम से कम 15 लोग लापता हो गए हैं। समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, जिला आपदा एजेंसी के प्रमुख जोको लोडियोनो ने कहा कि इंडोनेशियाई नाविक वाली एक नौका 27 लोगों को लेकर जा रही थी और उसकी टक्कर एक वियतनामी ध्वजवाहक जहाज से हो गई। यह दुर्घटना तुबान जिले से लगे समुद्र में घटी।अधिकारी ने कहा कि लापता सभी पीड़ितों में नौका पर सवार लोग शामिल हैं। हालांकि नौका पर सवार लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया है।लोडियोनो ने कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है।उन्होंने कहा कि जहाज पर साबूदाने का आटा लदा हुआ था और वह पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुरबाया स्थित तानजंग पेराक बंदरगाह की ओर जा रहा था।

indonesia-boat-accident

Related posts

इमैनुएल मैक्रों के इस बयान पर भड़का टर्की, वाद विवाद जारी

Aditya Gupta

कोलकात से खुलना चलने वाली ट्रेन को पीएम मोदी और शेख हसीना ने दिखाई हरी झंडी

Rani Naqvi

तालिबान ने अफगान में महिलाओं पर लगाया एक और प्रतिबंध, टेलीविज़न पर नहीं दिखेगी महिलाएं

Rani Naqvi