नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कपतान महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की एक वीडियो आज कल काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा धोनी वीवो आइपीएल 2017 की टीमों के बारे में सीख रही है। किसी भी माता-पिता से पूछो उनको कितना अच्छा लगता है जब उनका बच्चा रोज कुछ नया सीखता है।
इस वीडियो मे जीवा सभी टीमों का नाम ले रही है लेकिन धोनी की टीम पूने का नाम ही भूल गई। लेकिन पिता धोनी इस बात पर अपनी बेटी से नाराज नहीं हुए। साथ ही आपको बता दें की वीडियो में जीवा अपनी मां के पीछे इन नामों को दौहरा रही है और इस साल इंडियन प्रेमियर लीग 5 अप्रेल से शुरु होने वाले है। यह दसवां आईपीएल है। एम.एस धोनी की पत्नी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप भी देखिए