featured देश यूपी राज्य वायरल वीडियो

उन्नाव के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

jhasi उन्नाव के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झांसी। उन्नाव के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए उनसे रहम की भीख मांगती नजर आ रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस जिसे आरोपी बता रही है। पीड़िता का कहना है वहीं, शख्स वहां उसे बचा रहा था।

 

jhasi उन्नाव के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

बता दें कि मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मामला 15 जुलाई का है। जहां, चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग अपने पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ घुमने के लिये गई थी। तभी गांव के कुछ दबंगों ने दोनों को घेर लिया और युवक को जमकर पीटा। वहीं, पीड़िता को गलत नियत से जबरन जंगल में घसीटा और छेड़खानी की। इसी दौरान आरोपियों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया, जो सोमवार (23 जुलाई) को वायरल हो गया।

साथ ही झांसी के डीआईजी सुभाष सिंह बघैल के मुताबिक, मीडिया के जरिए ही नाबालिग के साथ हुई इस शर्मनाक घटना की जानकारी होने के बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर इलाके में भेजा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पीड़िता के बयान अब सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पड़ोसी युवक किशन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और किशन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि उन्हीं लड़कों में से एक युवक ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि जिस किशन को पुलिस ने आरोपी बनाया है। उसे नाबालिग लड़की बेगुनाह बता रही है। लड़की ने बताया कि वो किशन की वजह से ही बच पाई।

Related posts

यहां होगी BIG BOSS WINNER गौहर खान की शादी! तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप

Hemant Jaiman

जाकिर नाईक के खिलाफ होगी कार्रवाई, वेंकैया ने दिए संकेत

bharatkhabar

आधार पर भिड़े चिदंबरम और नारायणमूर्ति, हुई तीखी बहस

Vijay Shrer