उत्तराखंड

देवभूमि में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी जंग जारी

UTTARAKHAND BJP देवभूमि में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी जंग जारी

देहरादून। जैसे जैसे पहाड़ पर चुनाव करीब आता जा रहा है उसी के साथ देवभूमि पर जुबानी जंग तेज होती जा रही है। खास तौर पर भाजपा और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। ये दोनों ही दल कोई भी मौका नहीं चूकना चाहते, जब एक दूसरे को नीचा दिखा सकें।

uttarakhand-bjp

हाल में ही सीएम रावत ने कांग्रेस से बागी बने विधायकों पर तंज कसा था। जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर आक्रमक हो गई है। अब वह लगातार कांग्रेस और सीएम रावत को घेरने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सीएम रावत को चुनौती तक दे डाली है, और कहा है कि अगर दम हो तो सीएम बागी विधायकों के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखायें।

अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सीएम रावत पर निशाना साधते हुए कहा ये दोनों पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर जनता में भ्रमक प्रचार कर रहे हैं। लेकिन जनता इनके किए गये कुकर्मों की सजा इन्हें सत्ता सें दूर करके देगी।

Related posts

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री ने ‘हिमालय बचाओं अभियान’ के तहत समाजिक कार्यकर्ताओं को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई

mahesh yadav

कुपोषण मुक्ति अभियान की सीएम त्रिवेंद्र रावत कर रहे तारीफ, गोद ली गई कुपोषित बच्ची से मिले

Trinath Mishra

हरिद्वार में गंगा नदी ने खतरे का निशान किया पार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

bharatkhabar