बरेली। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रविवार को बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन पर पाइप्ड जल आपूर्ति का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सिटी स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार 11 स्टेशनों पर पाइप्ड जल आपूर्ति बिल्हौर, बर्राजपुर व कायमगंज स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुलों का किया लोकार्पण किया।
इस दौरान सुरेश प्रभु के साथ भाजपा सासंद योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार मौजूद रहे। शेड्यूल के मुताबिक बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर पाइपड जल आपूर्ति का उद्घाटन करने के बाद सभी भाजपा नेता शहर के कई हिस्सों से परिवर्तन यात्रा निकालेंगे।
भाजपा नेताओं की यात्राओं को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए है। शहर की तमाम जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है।