मेरठ। परशुराम समिति के निर्देशन में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी शर्मा के तत्वाधान में कार्यक्रम की सफलता के लिये संगठन के सदस्यों ने आज शहर में वाहन रैली निकाली।
इस रैली के जरिए लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक इसमें भाग लेने के लिये प्रेरित किया गया। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों में होकर वापस जीमखाना मैदान पर आकर सम्पन्न हुई।
बता दें की कार्यक्रम में 23 अक्टूबर को ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा मेयर लखनऊ,राज्य मंत्री हरियाणा वंदना शर्मा, सांसद मनोज तिवारी व सांसद शरद त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से भाग लेंगे।
(राहुल गुप्ता, संवाददाता)