यूपी

शुष्क हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का रूख

up winter शुष्क हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का रूख

लखनऊ। उत्तर भारत शुष्क हवाओं के बहने से मौसम में गिरावट होना शुरू हो गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। जबकि आज सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप खिली हुई है।

up-winter

प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज सुबह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

आज 63 अस्पतालों में 5357 लाभर्थियों ने कराया कोरोना टीकाकरण

sushil kumar

गाड़ी चलाते वक्त थूका तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, शहरों को साफ बनाने के लिए सरकार बना रही कड़े नियम

Pradeep Tiwari

प्रयागराज: सैदाबाद में महिला समेत सात ने तोड़ा दम, मौत पर मतभेद!

Shailendra Singh