यूपी

नशे को लेकर सारथी संस्था का जागरूकता अभियान

b540fe5b 5cb4 419b a108 c633193a4727 नशे को लेकर सारथी संस्था का जागरूकता अभियान

मेरठ। नशे को लेकर शहर में जागरुकता अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। अभियान में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और लोगों के नशा से दूर रहने के लिए जागरुक कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज सामाजिक संगठन सारथी द्वारा आज रोहटा रोड जवाहर नगर में जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। महिलाओं ने संगठन में होकर लोगों को नशा मुक्त करने के लिए जागरुक किया।

b540fe5b-5cb4-419b-a108-c633193a4727

गौरतलब है कि शहर की महिलाओं ने संस्था के रुप में लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरुक करने का बेड़ा उठाया है। आज नशे की बुराईयों के खिलाफ सामाजिक संगठन सारथी द्वारा आज रोहटा रोड जवाहर नगर में जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा कल्पना पांडे ने कहा कि जिस परिवार का सदस्य नशे का सेवन करता है उस परिवार को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पडता है।

उन्होने इस बात को भी कहा कि यदि कोई नशे का कारोबार करता है उसके खिलाफ हम सभी को मिलजुल कर आवाज उठानी चाहिए जिससे इस नशे की लत का कोई परिवार शिकार न होने पायें। उन्होने महिलाओं से समझाया की इस प्रकार के गलत कारोबार करने वालों को समझाया जाये जिससे वह इस बुराई से दूर रह सके।

 rahul-gaupta   (राहुल गुप्ता, संवाददाता)

Related posts

टेंपो पर पलटा ट्रक, सोलह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, योगी ने व्यक्त किया शोक

Trinath Mishra

दैनिक राशिफल: जानिए कैसे करें दिन की बेहतर शुरुआत

Aditya Mishra

मुआवजे को लेकर मेरठ में किसानों का हंगामा

Anuradha Singh