यूपी

71 विभूतियों को सीएम अखिलेश ने यश भारती से नवाजा

YASH BHARTI 71 विभूतियों को सीएम अखिलेश ने यश भारती से नवाजा

लखनऊ। प्रदेश की विभूतियों को सम्मान करने के लिए सीएम अखिलेश ने 71 विभूतियों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आरम्भ लोकभवन में हुआ। सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि यश भारती की कार्यक्रम नेता जी ने की थी। तब से जब जब समाजवादी सरकार आयी है उन सभी लोगो को सम्मानित किया जाता है।

yash-bharti

अखिलेश यादव-यश भारती के माध्यम से सभी को एक मंच पर इकठ्ठा किया जाता है। मैं प्रदेश की जनता का धन्यवाद देता हूँ की समाजवादी सरकार को ये सम्मान देने का काम किया है। साथ ही नेता जी का धन्यवाद देता हूं जिन्होने ये कार्यक्रम चलाया है।
कौन कौन नवाजे गये सम्मान से

शास्त्रीय संगीत में उस्ताद गुलफाम को यश भारती,कथक के लिए सोनी चौरसिया को यश भारती,बिरहा के लिए काशीनाथ यादव को यश भारती,साबरी ब्रदर्स (आफताब-हाशिम) को कव्वाली के लिए अवार्ड,सूफी गायन के लिए मो. असलम वारसी को यश भारती,पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय को यश भारती,क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को यश भारती पुरस्कार,प्रवीन कुमार, पीयूष चावला को यश भारती पुरस्कार,गीतकार संतोष आनंद को यश भारती,अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी यश भारती,निर्देशक सौरभ शुक्ला को भी यश भारती,निर्देशक अनुभव सिन्हा को भी यश भारती,टीवी कलाकार सुमोना चक्रवर्ती को भी यश भारती,स्वरुप कुमार बख्शी को साहित्य में यश भारती,रंगमंच कर्मी अनिल रस्तोगी को यश भारती,नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला को यश भारती,सुमन यादव को खेल में यश भारती पुरस्कार,मो. बशीर बद्र को साहित्य के लिए यश भारती,वेंकट चंगावली को समाजसेवा के लिए यश भारती,फारुख अहमद को समाजसेवा के लिए यश भारती,डॉ. सबीहा अनवर को शिक्षा के लिए यश भारती,चिकित्सा के लिए प्रो. राकेश कपूर को यश भारती,सैय्यद मो. हस्सना को यूनानी चिकित्सा को यश भारती,योगेश मिश्रा को पत्रकारिता के लिए यश भारती,कमर रहमन को शिक्षा एवं विज्ञान के लिए यश भारती,गीताकार मनोज मुंतसिर को यश भारती,बेगम हबीबुल्ला को समाज सेवा के लिए यश भारती,पंडित विश्वनाथ को शास्त्रीय संगीत के लिए यश भारती,डॉ. रतीश अग्रवाल को चिकित्सा के लिए यश भारती,राजकृष्ण मिश्र को साहित्य के लिए यश भारती,राजेंद्र सिंह को जल संचयन के लिए यश भारती,मणेंद्र कुमार मिश्र को लेखन के लिए यश भारती,जनरल अनिल चैत को सैन्य सेवा के लिए यश भारती,महेश्वर तिवारी को साहित्य के लिए यश भारती,सर्वेश अस्थाना को साहित्य के लिए यश भारती,ओमा दपक को साहित्य के लिए यश भारती,दीपराज राणा को फिल्म निर्देशन के लिए यश भारती,रवि कपूर को फोटोग्राफी के लिए यश भारती,डॉ. दीपक अग्रवाल को चिकित्सा के लिए यश भारती,डॉ. रामरतन रैना को चिकित्सा के लिए यश भारती,डॉ. शिवानी मातनहेलिया को शास्त्रीय संगीत के लिए अवार्ड,अशोक निगम को पत्रकारिता के लिए यश भारती,अर्जुन बाजपेयी को पर्वता रोहण के लिए यश भारती,पेटीएम के विजय शेखर शर्मा को यश भारती,गार्गी यादव को कुश्ती, राम मिलन यादव कुश्ती,रमाकांत यादव चिकित्सा, आत्म प्रकाश मिश्रा दूरदर्शन,गौर दास चौधरी को चिकित्सा के लिए अवार्ड,पैरा ओलम्पिक वरुण कुमार को यश भारती सम्मान से नवाजा गया है।

Akeel New(अकील सिद्दीकी, संवाददाता)

Related posts

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के धंसने पर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, इस मंत्री ने दिया जवाब

Rahul

बीस करोड़ की लागत से बनेगा एयर क्वालिटी स्टेशन

sushil kumar

यूपी पुलिस हुई शर्मसारः नशे में धुत पड़ा मिला सिपाही, यहां क्लिक कर पढ़े पूरी खबर

Aman Sharma