Breaking News featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट,7 लोगों की मौत 3 घायल

उत्तर प्रदेशः बदायूं में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की खबर हाल ही में आयी है।बताया जा रह कि इस ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गये हैं। गौरतलब है कि दिवाली के लिए फैक्ट्री में पटाखे बनाने का कम चल रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। खबर के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

 

उत्तर प्रदेश के बदायूं  में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट,7 लोगों की मौत 3 घायल
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट,7 लोगों की मौत 3 घायल

इसे भी पढ़ेःबवानाः अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी जबरदस्त आग, 17 की मौत कई घायल

घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि फैक्ट्री के मलबे में भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। प्रशासन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मीडिया समाचार के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रासुरपुर गांव का है।

खबर के अनुसार एक मकान को फैक्ट्री के तौर पर विकसित किया गया था। जहां पर पटाखा बनाने का किया जा रहा था। उसी दौरान तेज धमाका हुआ। इसके बाद यहां पर हड़कंप मच गया। इलाके में सन्नाटा पुसरा पड़ा है। घटनास्थल पर मौजूद दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में जुटी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के डीएम को घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य को शुरू करने का आदेश दिया है। हालांकि प्रशासन ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बलों को मुस्तैद कर दिया है।

बता दें कि बदायूं के रसूलपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इसके चलते फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है।विस्फोट की आवाज आसपास के इलाकों तक पहुंची। कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। आग बुझाने की कोशिशें दमकल की गाड़िया कर रहीं हैं।

इसे भी पढ़े-वीडियो वायरल: अमृतसर में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों के मरने की खबर

महेश कुमार यादव

Related posts

कनाडा में रची जा रही है भारत में हमले की साजिश: रिपोर्ट

bharatkhabar

लालू ने कहा : देश को जब भी जरूरत हुई, भारतीय सेना ने दिखाई बहादुरी

shipra saxena

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और उनके बाद के अधिकारी राकेश अस्थाना के बीच तेज हुई रस्साकसी

Rani Naqvi