लखनऊ।समाजवादी पार्टी में मचा महाभारत और विकराल रूप लेता जा रहा है। एक तरफ अखिलेश और शिवपाल के बीच बढ़ती दूरियों ने पार्टी में दो खेमे बना दिये हैं। अब सपा से शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद अखिलेश के समर्थकों की ओर से अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की जाने लगी है। इसी मांग को लेकर विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को पत्र लिखा था।
सूत्रों की माने तो पत्र में कुछ और भी बातों का जिक्र किया गया था। उन्होने पत्र में अखिलेश के खिलाफ शिवपाल साजिश कर रहे हैं शायद इस बात का भी जिक्र किया था। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एमएलसी उदयवीर के खिलाफ अनुशासनहीन का मामला बता कर 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
समाजवादी कुनबे में माहौल अब और भी ज्यादा संघर्षपूर्ण हो गया है। एक तरफ शिवपाल ने कार्यकर्ताओं ने नाम एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होने कहीं पर भी अखिलेश की यात्रा का जिक्र नहीं किया है। दूसरे तरफ अखिलेश के करीबी एमएलसी उदयवीर को पार्टी से चलता कर रगड़े को और भी बढ़ा दिया है।