featured देश बिहार राज्य

रांची में कल ‘पुलिस में महिलाओं’ पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन मनाया जाएगा

रांची में कल 'पुलिस में महिलाओं' पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन मनाया जाएगा

पुलिस में महिलाओं के संबंध में 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन (एनसीडब्ल्यूपी) कल झारखंड के रांची में शुरू होगा। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो झारखंड पुलिस के सहयोग से इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन महिला पुलिस के मुद्दों का समाधान करने और उनकी व्यावसायिक दक्षता को अधिक से अधिक बढ़ाने एवं अनुकूल बनाने के लिए एक सक्षम माहौल तैयार करने वाला राष्ट्रीय स्तर का एक मात्र मंच है।

 

 

रांची में कल 'पुलिस में महिलाओं' पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन मनाया जाएगा
रांची में कल ‘पुलिस में महिलाओं’ पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन मनाया जाएगा (प्रतीकात्मक फोटो)

इसे भी पढ़ेःसीएम रावत से झारखंड के कृषि और पशुपालन मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की

सम्मेलन में इन विषयों पर होगी चर्चा।

1.सीएपीएफ और पुलिस बल में महिलाओं की अनसुनी आवाज- लिंग भेदभाव रहित कार्य स्थल।
2.कौशल वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी।
3.अनुकूल कार्य माहौल के लिए सशक्त कार्य स्थल।
4.स्मार्ट शहरों में महिला पुलिस की भूमिका।
5.समुदाय जनित पुलिस व्यवस्था में महिलाएं।
6.महिला पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण की जरूरत।
7.कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न – विभिन्न परिप्रेक्ष्य और प्रबंधन।

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा, सीबीआई के संयुक्त निदेशक डॉ.सी.के. गोस्वामी, आईपीएस, अतिरिक्त सीआईटी,नई दिल्ली शुभ्रता प्रकाश और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा जैसे प्रसिद्ध वक्ता इस सम्मेलन में भागीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ भी विचार-विमर्श करेंगे।महिला पुलिस कर्मियों की क्षमता निर्माण से निपटने और संपूर्ण व्यावसायिकता प्राप्त करने के लिए पुलिस कार्यों में पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए एक सशक्त निकाय की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी।

एनसीडब्ल्यूपी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक समग्र समाधान के रूप में सामने आया। एनसीडब्ल्यूपी का पहला सम्मेलन 2002 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों की अलग-अलग रैंकों की महिला पुलिस कर्मियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीडब्ल्यूपी सभी पुलिस संगठनों और सीपीओ में यौन उत्पीड़न से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाने और उस पर निगरानी रखने तथा सक्रिय तरीकों और साधनों का सुझाव देने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Related posts

रेलवे पुलिस ने 26 नाबालिग लड़कियों को कराया आजाद, पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

Ankit Tripathi

पीएम मोदी ने किया टेक्सटाइल इंडिया 2017 का उद्घाटन

Srishti vishwakarma

डोकलाम विवाद को लेकर चीन की नेपाल से बात, बढ़ा सकती है भारत की चिंता

Rani Naqvi