featured देश बिहार राज्य

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, जीरो टालरेंस की नीति से विचलित नहीं होगी एनडीए सरकार

shusil modi सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, जीरो टालरेंस की नीति से विचलित नहीं होगी एनडीए सरकार

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजग (एनडीए) सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति से विचलित होने वाली नहीं है।

shusil modi सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, जीरो टालरेंस की नीति से विचलित नहीं होगी एनडीए सरकार

नोटबंदी की विफलता न खोजें

सुशील मोदी ने कहा कि बेनामी संपत्ति बनाने वाले लोग स्विस बैंक के आंकड़ों में नोटबंदी की विफलता ना खोजें। और स्विट्जरलैंड से जानकारियों के आदान-प्रदान का समझौता होने के बाद कालाधन का प्रवाह रोकने में स्विस बैंक से सहयोग लेने का फ्रेमवर्क बनाया जा रहा है। विदेशी बैंक में जमा पूरी राशि कालाधन नहीं। तथ्य जल्द सामने आएंगे।

काले धन रखने वाले नहीं बच पाएंगे

इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि स्विस बैंक में आप्रवासी भारतीय और विदेशी पासपोर्ट रखने वाले भारतीय मूल के कारोबारियों का भी पैसा जमा होता है। साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिक अपना वैध धन भी विदेशी खाते में रखते हैं। कानून में संशोधन कर 1 जनवरी 2019 से स्विट्जरलैंड और भारत के बीच बैंकिंग सूचनाएं साझा करने का समझौता लागू होने वाला है। 6 माह बाद जब पूरी जानकारी सार्वजनिक होगी तब कालाधन रखने वाले बच नहीं पाएंगे।

विपक्षी दल पाकिस्तान की निंदा करेगे?

सुशील मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने 2016 में जिस सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, उसके ताजा वीडियो को तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा ने सही बताया। कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दल क्या इस पर पाकिस्तान की निंदा करेगे।

Related posts

Women Health: महिलाएं भूल कर ना करें ये काम, नहीं तो स्वास्थ्य को हो सकता है भारी नुकसान

Neetu Rajbhar

कायर लोग करते हैं आतंकवाद का इस्तेमाल : राजनाथ

Rahul srivastava

अटल ने एक बार चुटकी लेते हए कहा था कि इंदिरा गांधी तो हमारी तरफ बहुत प्यार से देखतीं हैं

mahesh yadav