featured देश बिहार राज्य

‘सुशासन बाबू’ राज में मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलंद, छेड़खानी का एक और वीड़ियो वायरल

chendkhani ‘सुशासन बाबू’ राज में मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलंद, छेड़खानी का एक और वीड़ियो वायरल

पटना: सुशासन बाबू नितीश कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे जरूर किए है, लेकिन यह दावे जमीनी हकीकत में पूरी तरह खोखले साबित हो रहे है।

chendkhani ‘सुशासन बाबू’ राज में मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलंद, छेड़खानी का एक और वीड़ियो वायरल

बिहार मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलंद है। ताजा मामला मोतिहारी जिले का है। जहां मनचलों ने ट्यूशन जा रही एक लड़की और लड़के को घेर कर छेड़छाड़ की।

मोतिहारी जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना मोतिहारी जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र की है। जहां ट्यूशन जा रही एक लड़की और लड़के को घेर कर सात मनचलों ने छेड़छाड़ की। और इन मनचलों ने अपशब्दों का उपयोग करते हुए दोनो के साथ मारपीट भी की गई। वहीं मौजूद एक मनचले ने पूरी घटना का वीड़ियो बना लिया गया।

पीड़ित लड़की के पिता को किया गया ब्लैकमेल

इसके बाद मनचलों के द्वारा लड़की के पिता को ब्लैकमेल किया गया और 50 हजार रुपए की मांग की गई। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मनचलों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस घटना के बाद लड़की का कॉलेज और कोचिंग जाना बंद हो गया है।

समाज को मुंह कैसे दिखाएं-पीड़ित पिता

वहीं इस पर लड़की के पिता का कहना है कि अब हम कैसे समाज में लोगों को अपना मुंह दिखाएंगे। इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो चुका है। लगातार हो रही इस घटनाओं के चलते बिहार के शासन पर सवाल उठाना लाज़मी है।

Related posts

13th BRICS Update : 13वें ब्रिक्स सम्मेलन में उठा अफगानिस्तान का मुद्दा

Nitin Gupta

मायावती का बड़ा ऐलान, 2019 का आम चुनाव मिलकर लड़ेगी सपा-बसपा

lucknow bureua

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार

mohini kushwaha