featured देश राज्य

SC का फैसला मुंबई में फिर से खुलेंगे डांस बार, पैसों की बारिश पर रोक

मुंबई में डांस बार से हटा प्रतिबंध SC का फैसला मुंबई में फिर से खुलेंगे डांस बार, पैसों की बारिश पर रोक

देश की इकोनॉमिक राजधानी मुंबई में डांस बार के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। गुरुवार सर्वोच्च अदालत ने कहा कि मुंबई में नए सुरक्षा नियमों के साथ डांस बार दोबारा से खोले जा सकते हैं, लेकिन डांस बार में पैसे लुटाने इजाजत नहीं होगी। कोर्ट ने कहा, डांस बार में सीसीटीवी कैमरों की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे लोगों की निजता (प्राइवेसी) का उल्लंघन होगा।

 

मुंबई में डांस बार से हटा प्रतिबंध SC का फैसला मुंबई में फिर से खुलेंगे डांस बार, पैसों की बारिश पर रोक
SC का फैसला मुंबई में फिर से खुलेंगे डांस बार, पैसों की बारिश पर रोक

इसे भी पढ़ेंःसुप्रीम कोर्ट में 29 जनवरी तक के लिए राम मंदिर पर सुनवाई टली

डांस बार मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वर्ष 2005 से सरकार की ओर से एक भी डांस बार को लाइसेंस नहीं दिया गया है। वर्तमान नियमों के आधार पर डांस बार पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। बताते चलें कि इसके पहले बीते साल 30 अगस्त को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मामले की सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि नया कानून संवैधानिक दायरे में आता है। यह गैर कानूनी गतिविधियों और महिलाओं का शोषण भी रोकता है। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि मुंबई में ऐसा लग रहा है कि मोरल पुलिसिंग हो रही है। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार के कड़े नियमों के कारण मुंबई में एक भी डांस बार का चलन नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें-आलोक वर्मा सीबीआई के निदेशक नहीं रहे, एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लौटे थे

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि समय के साथ अश्लीलता की परिभाषा भी बदल गई है। पुरानी फिल्मों में चुंबन और प्यार भरे दृश्यों के लिए दो फूलों का मिलना और दो पंछियों का चहचहाना दिखाया जाता था, लेकिन अभी के समाज में लिव-इन को भी कुछ हद तक स्वीकार किया जाता है।

बता दें कि देश सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई डांस बार पर लगाए गए प्रतिबंधों को न्यायसंगत ठहराया था। महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि ये नियम इन क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ेंःनिजी कम्प्यूटरों की जांच का अधिकार देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Related posts

दिल्ली सरकार का फैसला, सम-विषम रूल के दौरान डीटीसी में नहीं लिया जाएगा किराया

Breaking News

केजरीवाल ने मानी गलती, बोले हार पर करेंगे आत्मचिंतन

Nitin Gupta

SC के फैसले के बाद मूलभूत संवैधानिक अधिकार की विजय हुई: अमित शाह

Pradeep sharma