राजस्थान में कांग्रेस के लिए नए चेहरे के साथ कर्णधार बने सचिन पायलट को अब राजनीति के साथ अपने वजूद पर भी घमंड आना शुरू हो गया है। सूबे में बीते दिनों उप चुनाव में हुई कांग्रेस की जीत के बाद से सचिन पायलट के पांव जमीन पर नही पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसीलिए वो अब अपने ही कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते चले जा रहे हैं।
कहा जाता है कि गहलोत की राजनीति का रंग जब फीका पड़ा तो सचिन पायलट में राजस्थान में कांग्रेस को नया जीवन दिया। जिसके बाद दमदार भाजपा और वसुंधरा सरकार को सभी सचिन पायलट के करिश्मे में चौंका दिया। लेकिन अब सचिन पायलट के कार्यकर्ताओं के बीच अपनी लोकप्रतियता खोते जा रहे हैं।
उनका ये ताजा वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उनका अपने कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि अब सचिन पायलट पर कामियाबी का रंग नहीं बल्कि नशा और घमंड सर चढ़ गया। अगर ऐसा ही रहा तो सचिन पायलट ज्यादा देर जनता के बीच ना टिक पाएंगे।