यूपी featured

कांग्रेस का हाथ छोड़ रीता ने थामा कमल, राहुल के नेतृत्व पर उठाए सवाल

amit rita कांग्रेस का हाथ छोड़ रीता ने थामा कमल, राहुल के नेतृत्व पर उठाए सवाल

दिल्ली। कांग्रेस के यूपी मिशन को तगड़ा झटका देते हुए। कांग्रेस की बड़ी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस पर रीता बहुगुणा ने कहा कि मैंने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है और बीजेपी की सदस्य बनी हूँ। ये फैसला आसान नहीं था। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सर्जिकल  स्ट्राइक पर “खून की दलाली ” के बयान से वे बहुत आहत हैं।

rita_amit

रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की यूपी में प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।उत्तर प्रदेश विधान सभा से पहले कांग्रेस  को बड़ा झटका कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी में शामिल हुयी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मौजूदगी में शामिल हुयी।  रीता बहुगुणा जोशी के भाई विजय बहुगुणा पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से विधायक हैं। रीता बहुगुणा के भाजपा में आने की खबरें कई दिन से बाजार में छाई हुई थीं। कहा जा रहा था संगठन को लेकर रीता काफी नाराज चल रही थी जिसके बाद रीता ने भाजपा में जाने का मन बनाया था।

rita

आज सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए यूपी में कांग्रेस के बड़े चेहरे और ब्राह्मण चेहरे के तौर पर रीता का जाना राहुल और कांग्रेस के यूपी मिशन में भाजपा की बड़ी सेंधमारी के तौर पर देखा जा रहा है। रीता ने आज दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में  कहा कि सोनिया गाँधी हमारी बातें सुनती थी। लेकिन राहुल गाँधी के नेतृत्व में ये भी नहीं हो पा रहा है , जनता को राहुल गाँधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। साथ ही बसपा और सपा पर भी हमलावर होते हुए कहा कि बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है। हर तरह का माफिया वहां सक्रिय है ,भूमाफिया, खनिज माफिया और शराब माफिया उत्तर प्रदेश में सक्रिय है।

 

 

Related posts

विधानसभा चुनाव: हिमाचल के चंबा में राहुल गांधी करेंगे रैली

Rani Naqvi

Up Board Exam: 500 साल पुराने स्कूल को बना दिया परीक्षा केन्द्र, प्रिसिंपल ने पूछा-हम कैसे कराएं एग्जाम

Pradeep Tiwari

कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ राजनीतिक रूप से संभव : उमर

bharatkhabar