लाइफस्टाइल

आपकी एक बिंदी करेंगी सौ काम

lidis bindi आपकी एक बिंदी करेंगी सौ काम

नई दिल्ली। बिंदी को लड़िकयों का गहना कहा जाता है। अक्सर किसी भी ड्रेस या फिर सूट के साथ बिंदी को टीमअप करने से किसी भी लड़की का लुक बदल जाता है। यानि कि इसे आप लड़कियों का एक जरुरी गहना भी कह सकते है। चाहे सूट पहना हो या फिर साड़ी ये एक ऐसी चीज है जिसे पहनकर लड़कियां बेहद खूबसूरत लगने लगती है।

बिंदी साइज में तो बहुत छोटी होती है लेकिन इसको लगाने के बाद किसी भी लड़की का चेहरा एक दम अलग और खिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ये सिर्फ एक गहना नहीं है बल्कि इसे लगाने से आपको कई तरह के फायदे भी होते है…नहीं ना। तो चलिए आज हम आपको आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी बिंदी के बारे में कुछ खास चीजों की इंफॉरमेशन देते है।

lidis_bindi

-ऐसा कहा जाता है कि बिंदी खूबसूरती बढ़ाने के अलावा चेहरे के मसल्स को मजबूत करती है। इससे फेस की झुर्रियां का आना कम होता है और मसल्स में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। रक्त का प्रवाह मसल्स को लचीला करता है जिसके झुर्रियां अपने आप कम हो जाती है।

-अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों की आइब्रो आपस में जुड़ी होती है। इसे कम करने के लिए बिंदी लगाना सबसे आसान तरीका है।

-बिंदी को हम लोग फेस के बीचों बीच यानि कि आइब्रो के बीच लगाते है। जहां हमारे शरीर की सभी नसें आकर मिलती है जिसे अग्नि चक्र कहा गया है। ऐसी जगह पर बिंदी लगाने से मन शांत और तनावमुक्त रहता है।

-बिंदी वाले प्वाइंट पर मसाज करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

-बिंदी को लगाने से फेस, गर्दन, पीठ और शरीर के ऊपरी भाग में राहत मिलती है और चैन की नींद आती है।

-बिंदी लगाना आंखों के मसल्स को आराम देता है। फेस के बीच का भाग या फिर केंद्र बिन्दु आंखो की मांस पेशियों से जुड़ा होता है। बिंदी लगाने से अगल -बगल देखने में ज्यादा स्पष्ट दिखाई देता है।

Related posts

भूलकर भी अंधेरे न करें फोन का इस्तेमाल, वरना हो सकती हैं ये समस्याएं

rituraj

ज्यादा सेब खाने से फायदा नहीं होता है नुकसान, जानें क्या हैं वो गंभीर बीमारी

Aman Sharma

आप भी बन सकती हैं बी-टाउन हसीनाओं की तरह खूबसूरत: अपनाएं ये टिप्स

Rani Naqvi