भारत खबर विशेष featured शख्सियत

बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड की इन हसिनाओं से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम

ranbir kapoor birthday2 बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड की इन हसिनाओं से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम

नई दिल्ली।  बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। रणबीर के चेहरे की मासूमियत ने उन्हें लड़कियों के दिलों में उतार रखा है और वो लड़कियों के पसंदीदा एक्टर बन चुके हैं। बॉलीवुड में भी उनके नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट के साथ तक उनके प्यार के चर्चे रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारें में।

ranbir kapoor birthday2 बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड की इन हसिनाओं से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम

एक्टर इमरान खान बॉलीवुड के उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पत्नि के साथ रणबीर कपूर का नाम जुड़ा है। कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। ‘जस्ट मोहब्बत’ नामक सीरियल में उन्होंने एक्टिंग किया था। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

सोनम कपूर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया’ से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर सोनम कपूर ने खुलकर इस बारे में बात भी की थी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनो’ फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे। माना जा रहा था रणबीर एक ओर दीपिका को डेट कर रहे थे तो दूसरी ओर कटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं।

नर्गिस फाखरी

रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी थीं। फिल्म के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि

कटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की पहली मुलाकात अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म के सेट पर हुई थी। उस समय रणबीर दीपिका को और कटरीना सलमान खान को डेट कर रहीं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। कुछ समय पहले तक भी दोनों सीक्रेट वेकेशन पर पहुंचे थे। दोनों ऑफ कैमरा भी एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते नजर आए है लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना से नजदीकियों के चलते सलमान खान और रणबीर में अनबन हो गई थी।

आलिया भट्ट

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकी बढ़ी। दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है। बल्कि उन्होंने तो बिना कुछ कहे ही दोनों के इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। शायद तभी रणबीर और आलिया की नजदीकी अब दुनिया के सामने आने लगी है। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं।

ये भी पढ़ें:-

दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर संग करेंगी ये फिल्म, 3 साल बाद आएंगे साथ नजर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ली ऐसी सेल्फी जिसने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

Related posts

गौहर खान ने इंगेजमेंट रिंग को दिखाते हुए फोटो की शेयर, हुई वायरल

Samar Khan

UP News: घने कोहरे के चलते गाजियाबाद में स्कूल का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

Rahul

कर्नाटक के पूर्व सीएम के बेटे ने पैदल चल रहे युवक को अपनी गाड़ी तले रौंदा

Rani Naqvi