राजस्थान। उदयपुर के एक दिन के दौरे पर आई राजस्थान की मुख्यमंत्री का डबोक एयरपोर्ट पर जोर शोर से स्वागत किया गया। सीएम साहिबा जल्द सुबद उदयपुर पहुंचने के बाद उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के विधायक फूलसिंह मीणा, रणधीर सिंह भिंडा और काफी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता आए हुए थे।जिसके बाद सीएम राजे आरएस एस के संघ संचालक में मिलने के लिए पहुंची। मुख्यमंत्री साहिबा दोपहर तकरीबन 2:40 बजे प्रताप गौरव केंद्र के आयोजन का हिस्सा बनेंगी। उनके वहां पहुंचने पर जनता को संबोधित करने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
इस मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करने गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के साथ संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे। लोगों में इस जनसभा को लेकर काफी उत्साह दिख रहा था। बता दे कि इसके पहले 4 दिन के अपने भीलवाड़ा में चली बैठक रविवार को खत्म हो गई। जिसका नेतृत्व संघसंचालक मोहन ने किया।