पंजाब

पाकिस्तान के खिलाफ नेताओं के सुर एकसमान

amrindar पाकिस्तान के खिलाफ नेताओं के सुर एकसमान

चंडीगढ़। पाकिस्तान को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, पंजाब के लागों में भी पाकिस्तान को लेकर रोष व्याप्त है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात पैदा न करे वरना उसे इसका बड़ा हरजाना भुगतना पड़ सकता है। पाकिस्तान को यह भी बताया गया है कि भारतीय सेना को उकसाना बंद करें वरना सेना जब बिफरेगी तो उसे संभालना मुश्किल हो सकता है।

amrindar

पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी पंजाब सरकार उसका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत को उकसा रहा है, वह लगातार युद्ध का माहौल पैदा कर रहा है। पाकिस्तान आतंकियों के माध्यम से लगातार अपरोक्ष युद्ध छेड़ हुए है, जिसका परिणाम उसे भुगतना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों के सुर पाकिस्तान के खिलाफ एक जैसे दिखे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई से बाज आए। वह इसे तुरंत बंद करे और भारत के धैर्य की परीक्षा लेना छोड़े। उन्होेंने कहा कि दोनों देशों के बीच जंग नहीं छिड़नी चाहिए। यदि युद्ध हुआ तो भारी बर्बादी होगी और पंजाब को भी भारी नुकसान होगा। इससे भारत नहीं पाकिस्तान के पंजाब में भी भारी तबाही होगी।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में 3×60 मेगावाट की बैरा स्यूल हाइड्रो पावर का किया सफलतापूर्वक नवीनीकरण

Trinath Mishra

‘आप’ की हार से अभी भी परेशान है फूल्का, कहा सिद्धू होते तो नतीजे अलग होते

shipra saxena

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो वायरल मामले पर बवाल, मोहाली पुलिस ने बताया अपवाह

Rahul