पंजाब

सिद्धू के पार्टी में शामिल होने को लेकर अमरिंदर सिंह ने किया अपना रूख साफ

Amrinder Singh सिद्धू के पार्टी में शामिल होने को लेकर अमरिंदर सिंह ने किया अपना रूख साफ

चंड़ीगढ़। एक बार फिर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू तथा आवाज-ए-पंजाब राजनीतिक मोर्चे के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से इत्तेफाक रखने वाले सिद्धू तथा अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत है। सिद्धू तथा आवाज-ए-पंजाब राजनीतिक मोर्चे के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है।

Amrinder Singh

अपने सवाल पर बिफर अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं नहीं जानता कि यह सवाल मुझसे बार-बार क्यों पूछा जाता है। जबकि इस मुद्दे पर उनका रुख शुरुआत से ही स्पष्ट रहा है। जब सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था, तब शायद मैं वह पहला व्यक्ति था, जिसने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।

चाहे वह सिद्धू हों या बैंस ब्रदर या परगट सिंह, उनके लिए मेरी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोग हैं, जिनकी जड़ें कांग्रेस में रही हैं और वे बहुत ज्यादा दिनों तक कांग्रेस से अलग नहीं रह सकते।

Related posts

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में एक महिला को गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rahul

पंजाब पुलिस का दिखा हैवान चेहरा,महिला को गाड़ी की छत पर पूरे गांव मे घुमाया

rituraj

पटाखों की फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लाइसेंस को किया गया रद्द, प्रक्रियाधीन लाइसेंस भी नहीं बनेगा

Trinath Mishra