चंड़ीगढ़। 5 राज्यों में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की तारीखें नजदीक आ रही हैं। ठीक उसी रफ्तार से राजनीतिक पार्टियों में हेर-फेर का सिलसिला जारी है। पार्टी नेताओं में कई मतभेद है। इसी बीच पंजाब में बीजेपी को करार झटका देते हुएपार्टी के अध्यक्ष विजय सांपला ने अमित शाह के सामने इस्तीफे की पेशकश की है।
बताया जा रहा है कि सांपला प्रदेश चुनावो में टिकट बंटवारे में हो रही उनकी अनदेखी से नाराज हैं इसलिए अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।