featured मनोरंजन

जोधुपर में शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में, अंबानी फैमली भी पहुंची

priynka जोधुपर में शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में, अंबानी फैमली भी पहुंची

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में जोधुपर में शुरू हो गई हैं। मेहमान लगातार जुटते जा रहे हैं। प्रियंका की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी भी सपरिवार पहुंचे। वे अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बेटी ईशा संग एयरपोर्ट पर नजर आए। प्रियंका की संगीत सेरेमनी के लिए उम्मेद पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। संगीत सेरेमनी की थीम राजस्थानी रखी गई है। बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। शादी हिंदू और क्रिश्च‍ियन दोनों रीति रिवाजों से होगी।

priynka जोधुपर में शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में, अंबानी फैमली भी पहुंची

 

बता दें कि इस शादी में शरीक होने के लिए शुक्रवार को क़ई वीवीआईपी जोधपुर पहुंचे। प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं। सबसे पहले शुक्रवार को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं। अर्पिता के बाद जाने-माने मेकअप मैन मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी जोधपुर पहुंचे। मिकी से जब मीडिया ने सवाल किया कि वे प्रियंका को किस तरह से सजाएंगे तो उनका कहना था कि आप लोग खुद देख लेना। इसके अलावा जानी-मानी सिंगर मानसी स्कोट भी इस शादी का हिस्सा बनने जोधपुर पहुंची हैं। मानसी स्कोट के साथ उनकी टीम भी आई है, जो इस शादी में परफॉर्म करेंगी।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे बेहद खुश कि प्रियंका निक राजा-रानी की तरह हैं। जिनकी शादी एक पैलेस में हो रही है। प्रियंका की शादी में शरीक होने जाने माने फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी जोधपुर पहुंचे। खबरों की मानें तो उन्होंने ही प्रियंका की शादी के कपड़े डिजाइन किए हैं। प्रियंका की शादी के लिए नि‍क-जोनस के परिवार और दोस्त भी धीरे धीरे उम्मेद भवन पैलेस पहुंच रहे हैं. कई गेस्ट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट पर डांस करते दिखे। प्रियंका की शादी के लिए इंडियन एजेंसी के अलावा इंटरनेशनल एजेंसी को भी हायर किया गया है, जो गेस्ट्स को सुरक्षा मुहैया कराएंगे। मेहमानों के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना होगा। कैमरे वाले मोबाइल लेकर मेहमान शादी स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Related posts

आर्म्स एक्ट मामलाः जोधपुर कोर्ट में सलमान पर सुनवाई आज

kumari ashu

Delhi MCD Integration Bill: लोकसभा में पेश हो सकता है दिल्ली एमसीडी एकीकरण बिल, जानिए भाजपा को क्या होगा फायदा

Neetu Rajbhar

Whatsapp Features: वॉट्सऐप में जुड़ें कई बेहतरीन फीचर्स, यूजर का बदल गया अनुभव

Rahul