featured मनोरंजन

प्रियंका ने निक से शादी के बाद दी बॉलीवुड के दोस्तों को पार्टी, इन सितारों से सजी महफिल

priyanka 2 प्रियंका ने निक से शादी के बाद दी बॉलीवुड के दोस्तों को पार्टी, इन सितारों से सजी महफिल

मुंबई। ख़बरों की महारानी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद आखिरकार बॉलीवुड के दोस्तों को भी पार्टी दे ही दी। गुरुवार रात प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग रिसेप्शन में तमाम स्टार्स पहुंचे। सलमान ख़ान की मौजूदगी ख़ास रही। सलमान ख़ान के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी इस मौके पर मौजूद दिखी। अन्य मेहमानों में तमाम फ़िल्मकारों से लेकर खेल और बिजनेस की दुनिया के कई महारथी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।

priyanka 2 प्रियंका ने निक से शादी के बाद दी बॉलीवुड के दोस्तों को पार्टी, इन सितारों से सजी महफिल

 

बता दें कि करण जौहर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, तमन्ना भाटिया, सुभाष घई, मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, कंगना रनौत, जीतेंद्र, तुषार कपूर, हेमा मालिनी, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शबाना आज़मी, काजोल, आशा भोंसले जैसे कई विशिष्ट मेहमान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर निक के साथ प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में दिखीं। सलमान ख़ान का आना इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि आपको याद होगा प्रियंका चोपड़ा ने अपने आप को सलमान की फ़िल्म ‘भारत’ से अलग कर लिया था और उसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास बताई जा रही थी। लेकिन, सलमान जिस अंदाज़ में प्रियंका के रिसेप्शन में मौजूद रहे उससे तो यही समझ आता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक है।

वहीं कटरीना कैफ़ भी इस दौरान मौजूद रहीं। आप देख सकते हैं इस साड़ी में कटरीना कितनी खूबसूरत लग रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक कितने प्यार से संजय लीला भंसाली को रिसीव कर रहे हैं! प्रियंका चोपड़ा ने ख़ास तौर से गोविंदा को भी इस मौके पर आमंत्रित किया था। गोविंदा अपनी पत्नी और बेटी टीना के साथ पहुंचकर प्रियंका और निक को बधाई दी। अनिल कपूर, अनुपम खेर और सतीश कौशिक ये तीनों साथी भी प्रियंका-निक के रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मौजूदगी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में रंग जमा दी। आप देख सकते हैं इस मौके पर सारा और जाह्नवी कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

साथ ही कुल मिलाकर यह शाम सितारों से सजी थी और अब कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न इसी पार्टी से पूरा होता है। आपको याद होगा 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बाद 4 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रियंका अपनी शादी का रिसेप्शन दे चुकी हैं। उसके बाद 20 दिसंबर से पहले 19 दिसंबर को भी प्रियंका ने अपने रिश्तेदारों और मीडिया के साथियों के लिए पार्टी रखी थी और अब गुरुवार को उन्होंने बॉलीवुड साथियों को भी पार्टी दे ही दी।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी

pratiyush chaubey

कुंभ मेले में 109 करोड़ के फर्जी भुगतान के चक्कर में फंसे लल्लू जी एंड संस, जानिए क्या है पूरा मामला

Trinath Mishra

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ईमानदार इंसान से चाहती हैं शादी करना

Trinath Mishra