नई दिल्ली। लोगों को अपनी आंखो से दिवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर आजकल फिर छा गई हैं और एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और धमाल मचा रहा है । बता दे कि प्रिया का ये वीडियो इस बार आंखों के इशारों से नहीं हैं बल्कि प्रिया ने अपनी आवाज से इस बार लोगों को दिवाना बनाया है।
प्रिया प्रकाश ने फिर मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
नेशनल क्रश और मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस बार प्रिया ने इसारो से नहीं बल्कि आवाज से यूजर्स को कायल किया है। वायरल हो रहे नए वीडियो में प्रिया हवा हवा गाना गाते दिखाई दे रही है। प्रिया के साथ कुछ और लोग भी इस गाने को गा रहे हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ का हवा-हवा रीमेक सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था, उसी को प्रिया गाती दिख रही है।
इससे पहले उसने रणबीर-अनुष्का की फिल्म ‘ऐ दिल है’ मुश्किल के गाने ‘मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया’ गाया था। यह एक डबस्मैश था। बता दें कि प्रिया का कोई भी वीडियो हो सोशल मीडिया पर वो तेजी से वायरल होता है।
प्रिया की फैन फॉलोविंग काफी है। प्रिया अपने पहले वीडियो से पापुलर हुई ती जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रैंड को आंखों से इशारा करते नजर आई थी। प्रिया के उस वीडियो ने काफी धूम मचाई थी। प्रिया मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव से डैब्यू कर रही है। फिल्म अभी रिलीज होनी है लेकिन वह पहले ही लोगों की पसंद बन गई है।