featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

पाक PM ने आतंक के खिलाफ युद्ध को बताया ‘थोपा गया युद्ध’,कहा देश में नहीं लड़ा जाएगा कोई भी युद्ध

पाक PM ने आतंक के खिलाफ युद्ध को बताया 'थोपा गया युद्ध',कहा देश में नहीं लड़ा जाएगा कोई भी युद्ध

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकवाद के खिलाफ देश में कोई युद्ध लड़ने मना किया है। प्रधानमंत्री इमरान ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को देश पर ‘थोपा गया युद्ध’ बताया है।उन्होंने कहा कि देश (पाक) के अंदर ऐसा कोई युद्ध नहीं लड़ा जाएगा। इमरान के इस बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है। मालूम हो कि ट्रंप ने कई बार आरोप लगाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद नहीं की।

 

पाक PM ने आतंक के खिलाफ युद्ध को बताया 'थोपा गया युद्ध',कहा देश में नहीं लड़ा जाएगा कोई भी युद्ध
पाक PM ने आतंक के खिलाफ युद्ध को बताया ‘थोपा गया युद्ध’,कहा देश में नहीं लड़ा जाएगा कोई भी युद्ध

इसे भी पढ़ेःबडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

पीटीआई प्रमुख इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इससे हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई युद्ध पाकिस्तान के अंदर नहीं लड़ेंगे। गौरतलब है कि यह बात इमरान खान ने उस दौरान की जब उत्तरी वजीरिस्तान में हाल ही में विलय कर बनाए गए नए जिलों की पहली यात्रा पर कबायली सरदारों को संबोधित कर रहे थे।

वजीरिस्तान था कभी तालिबान आतंकवादियों का गढ़

बता दें कि वजीरिस्तान एक समय तालिबान आतंकवादियों का गढ़ होता था। पाक पीएम के साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी थे। इमरान ने आतंकवादियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए सेना, अन्य सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों की उपलब्धियों को सराहा।इमरानखान ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान और उसके सशस्त्र बलों ने जितना कुछ किया है, उतना किसी देश या उसके सशस्त्र बलों ने नहीं किया है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध’ को देश पर ‘‘थोपा गया युद्ध’’ कहा।पाक के पीएम ने अपने देश के अंदर ऐसा कोई युद्ध नहीं लड़ने का सोमवार को वादा किया।

आरोप आतंकवाद की लड़ाई में  पाक ने अमेरिका की मदद नहीं की-ट्रंप

माना जा रहा है कि पाक पीएम का यह बयान परोक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला है। जिन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद नहीं की।इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इससे हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई युद्ध पाकिस्तान के अंदर नहीं लड़ेंगे।

महेश कुमार यादव 

Related posts

कांग्रेस को नेताओं की नहीं, मैनेजरों की जरूरत हैः एसएम कृष्णा

Rahul srivastava

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलोें और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Samar Khan

उत्तर प्रदेशः सूबे में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शाह ने कहा महागठबंधन से घबराने की जरूरत नही

mahesh yadav