featured देश

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन-2018 का उद्घाटन किया।इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि 19वीं शताब्दी में जब हम अपनी संस्कृति और आस्था को पश्चिमी संस्कृति के सामने कमतर समझते थे, उस दौरान स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमें आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का मार्ग दिखाया। वे सामाजिक और आध्यात्मिक सुधार के निर्भीक योद्धा थे। उन्होंने शैक्षिक और सामाजिक सुधार, विशेषकर महिला सशक्तिकरण और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए प्रभावशाली उपाय किए। उनका कार्य आज भी भारतीय समाज और पूरे विश्व के लिए अत्यन्त प्रासंगिक है।

 

कोविंद 1 राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का उद्घाटन किया

इसे भी पढेःराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा,दशहरा और विजयदशमी के शुभ अवसर पर लोगों को दी बधाई

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महासम्मेलन में अंधविश्वास की रोकथाम, आधुनिकीकरण, महिला सशक्तिकरण, वनवासी कल्याण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबन्धन संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहाा कि आर्य समाज पर्यावरण सुरक्षा के लिए सौर तथा ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक स्रोतों को प्रोत्साहन देने के लिए काम करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि आर्य समाज की लगभग 10 हजार इकाईयां पूरी दुनिया में कल्याणकारी गतिविधियां चला रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने नैतिकता आधारित आधुनिक शिक्षा के प्रोत्साहन में अभूतपूर्व योगदान किया है।उसने समाज के सभी वर्गों,विशेषकर महिलाओं और वंचित वर्गों की उन्नति के लिए काम किया। आर्य समाज ने देशभर में कई स्कूल और कॉलेज स्थापित किए हैं।

कोविंद ने कहा कि वर्ष 2024 में हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाएंगे। हम 2025 में आर्य समाज की 150वीं जयंती भी मनाएंगे। स्वामी दयानंद सरस्वती ने जाति, आस्था और वर्ग आधारित सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है और उन्होंने सबको आर्य बनने यानी सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा यह कर्तव्य है कि हम स्वामी दयानंद सरस्वती के कार्यों को आगे भी जारी रखें।

महेश कुमार यादव

Related posts

बढ़ीं माल्या की मुश्किलें, ईडी ने जब्त की 6630 करोड़ की संपत्ति

bharatkhabar

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में होगी अमित शाह की वर्चुअल रैली, हो रही विधानसभा चुनाव की तैयारियां

Rani Naqvi

थमने का नाम नहीं ले रही कासगंज हिंसा की आग, दूसरे दिन भी जारी रही हिंसा

piyush shukla