राजस्थान

पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा, जानकारी के एवज में दे रहे थे 25 लाख

Rajasthan पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा, जानकारी के एवज में दे रहे थे 25 लाख

बीकानेर। एक तरफ जहां देश में भारत और पाकिस्तान के बीच के माहौल में गरमागर्मी है उसी बीच राजस्थान के बीकानेर जिले के समवर्ती खाजूवाला से पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, इनपर आरोप है कि ये दोनो गांव वालों से सीमा सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी मांग रहे थे। इस पर एक बालक ने सीमा सुरक्षा बल को खबर कर दी। इसकी सूचना आनन फानन में पुलिस को दी गई ओर कड़ी मसक्कत के बाद रात में करीब 11 बजे पुलिस ने दोनो को धर दबोचा।

rajasthan

गौरतलब है कि राजस्थान से सटे सीमा के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सूत्रों के मुताबिक दो संदिग्ध श्रवण कुमार (32) और सुरेंद्र (25) ने गांव के लोगों से सीमा सुरक्षा बलों के बारे में कुछ जानकारी लेनी चाही। दोनो युवकों ने जानकारी के बदले में ग्रामीणों को 25 लाख रुपए देने की भी बात कही। ऐसे मे जब ग्रामीणों को इन पर शक हुआ तो किसी ने इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल को दी। सुरक्षा बलो ने अस बावत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने बिना किसी देरी के उनकी तलाश शुरु कर दी।

पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद रात करीब 11 बजे दोनों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। बताया जाता है कि पूछताछ में उन दोनों ने कुछ नहीं बताया और बस इतना कहा कि वे मजाक रक रहे थे, फिलहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी हैं।

Related posts

पाली में एएसआई ने आत्महत्या की

bharatkhabar

उदयपुर में भीषण बस हादसा, पीएम ने जताया शोक

Pradeep sharma

भ्रूण हत्या करने वालों को सात पीढ़ियों तक पाप ढ़ोना पड़ता है : तिवाड़ी

Anuradha Singh