featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशः मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव बधाई देने उनके घर पहुंचेंगे

मायावती जन्मदिन उत्तर प्रदेशः मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव बधाई देने उनके घर पहुंचेंगे

बहुजन सामाजवादी पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिवस मंगलवार, 15 जनवरी 2019 को बसपा समेत समाजवदी पार्टी के कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। जानकारी क अनुसार मायावती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पार्टी कार्यालय में 63 किलो का केट कटकर जन्मदिन मनाएंगी। वह अपने इस जन्म दिन के मौके पर ब्लू बुक का विमोचन करेगी। इसके बाद दिल्ली में सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी।

मायावती जन्मदिन उत्तर प्रदेशः मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव बधाई देने उनके घर पहुंचेंगे
मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव बधाई देने उनके घर पहुंचेंगे

इसे भी पढ़ें-बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर केक की लूट

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन लोकसभा चुनाव से महज कुछ ही महीनों पहले है। लिहाजा बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर सभी की निगाहें हैं। खबर के मुताबिक सहयोगी दलों के नेता बसपा सुप्रामो से दिल्ली में मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती को बधाई देने उनके आवास जाएंगे। गौरतलब है कि एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन कहे जाने वाले सपा-बसपा दलों के मुखिया 23 साल पुरानी दुश्मनी को नजरअंदाज करते हुए एकजुट हुए हैं। मालूम हो कि सपा-बसपा ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करके विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें-रक्तदान कर मनाया गया पंडित दीनदयाल का जन्मदिवस

राजनीति में तरह-तरह की बयानबाजी हो रही है। केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा इस गठबंधन को ठगबंधन बता रहीं है। वहीं समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मयावती अपनी प्रस कॉन्फेंस में सपा- बसपा गठबंधन को विरोधियों की नींद उड़ाने वाला बता चुकीं हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर भी किया है। इस गठबंधन की घोषणा के बाद अखिलेश और मायावती के साझा पोस्टर और बैनर भी दिखाई दने लगे हैं। जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए लखनऊ में बसपा कार्यालय के बाहर बैनर और पोस्टरों की भरमार है। रोमांचक बात ये है कि बसपा-सपा कार्यकर्ता एक साथ मायावती के जन्मदिन पर बधाई के पोस्टर थामें नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि मायावती का जन्मदिन हर साल ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी सूबे भर के सभी जिलों में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गरीबों को कपड़े, भोजन और कई जरूरी सामान बांटकर जन्मदिवस मनाएंगे। लखनऊ के बसपा मुख्यालय में जन्मदिवस मनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मायावती 63 किलो का केक काटेंगी। उनके भाषण को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रसारित किया जाएगा। बाद में मायावती लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होगीं। जहां सहयोगी दलो के नेता उनसे मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें-गूगल डूडल बनाकर मना रहा है, माइकल डर्टोजस का 82वां जन्मदिवस

बता दें कि बसपा ने कई राज्यों के क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है। खबर के मुताबिक दिल्ली में मायावती के जन्मदिन समारोह में बसपा के सहयोगी दल, इंडियन नेशनल लोकदल, सपा, आरजेडी, टीएमसी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस समेत कई राजनीतिक शामिल होंगे।

Related posts

आप: अमानतुल्ला खान का निलंबन बहाल, कुमार विश्वास को बताया था बीजेपी का एजेंट

Pradeep sharma

गजब: दिव्यांग शिक्षक ने गरीब बच्चों के नाम कर दी सम्पत्ति, देखें दरियादिली का नया कीर्तिमान

bharatkhabar

भीमा कोरेगांव मामला: SC में सुनवाई आज, सुधा भरद्वाज के घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

mahesh yadav