यूपी featured

नहीं थम रही राम और अयोध्या पर भाजपा और सपा की रार

ayodhya raam mandir नहीं थम रही राम और अयोध्या पर भाजपा और सपा की रार

गोरखपुर। सपा के रामकार्ड खेलने के बाद लगातार भाजपा सपा पर हमलावर है। ठीक चुनाव के पहले सपा ने कैबिनेट मीटिंग में अयोध्या में राम को लेकर थीम पार्क बनाने की घोषणा करके भाजपा के पारम्परिक वोटों में सेध मारने की कोशिश की है। जिसके बाद आनन-फानन में हमलावर हुई भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा के जरिए अयोध्या की गणित साधते हुए कई सारी घोषणा कर रामायण म्यूजियम तक बनाने की घोषणा अयोध्या जाकर करवा दी।

ayodhya_raam_mandir_3

भाजपा में भी आपसी बगावत
लेकिन भाजपा के इस प्रयास पर भाजपा के भीतर से उठे विरोध के स्वरों में विवाद में डाल दिया। भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने भाजपा की इस घोषणा को लालीपाप बताते हुए अपनी ही पार्टी पर व्यंग के तीर छोड़ दिये। जिसके बाद भाजपा में खासा ही बहस का माहौल खड़ा हो गया है।

अयोध्या प्रेम महज दिखावा
सपा सरकार की थीम पार्क बनाने की योजना को लेकर पहले ही दिन से भाजपा लगातार सपा पर हमलावर है । गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अब मोर्चा खोलते हुए कहा है कि भारत सरकार के रामायण म्यूजियम बनाने की योजना में रोड़ा अटकाने के लिए प्रदेश सरकार थीम पार्क की बात कर रही है। देश की प्राचीन विरासत को लेकर तमाम तरह के सर्किट का निर्माण पहले से ही हो रहा है, जिसमें रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट तथा अन्य सर्किट बनाए जा रहे हैं।

अयोध्या को लेकर सपा पर तंज
सपा पर तंज करते हुए कहा कि अयोध्या में रामायण से जुड़े संग्रहालय को बनाने की बात भारत सरकार ने प्रारंभ की तो राज्य सरकार केवल उसमें रोड़ा अटकाने के लिए थीम पार्क की बात करने लगी। उन्होंने सपा सरकार के संग्रहालय बनाने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा है कि इसी बहाने लोग राम को याद कर रहे हैं।

Related posts

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने पर गोवा में बोले कांग्रेसी, ‘यहां भी सबसे बड़ी पार्टी को बुलाए गर्वनर’

rituraj

महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले में शिष्य आनंद गिरि को पुलिस ने हिरासत में लिया

Saurabh

…तो इस वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं जडेजा और अश्विन

Breaking News