चंडीगढ़ । कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद कहा कि पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू हों या कोई और, जो भी पार्टी के नीति और सिद्धांतों का पालन करना चाहता है उसका पार्टी में स्वागत है।सिद्धू के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गरम था।
इसी बीच जब राहुल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार और भी गरम हो गया है।लेकिन बताया जा रहा संगठन के कुछ साथी चाहते है कि इसका कांग्रेस में विलय हो, कुछ केवल कांग्रेस से गठबंधन के पक्षधर है। हांलाकि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुलाकात में सिद्धू पर कोई चर्चा नहीं हुई।
अमरिंदर सिंहने कहा कि राहुल गांधी से उनके पंजाब दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें रोडमैप तैयार किया गया। फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि राहुल पंजाब दौरे पर कब आएंगे। यह अगली बैठक में तय किया जाएगा।